Mahindra Logistics फ्री में शुरू करेगी कैब सर्विस, लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदो को मिलेगी मदद

लाइट की कैब सर्विस ( Mahindra alyte cabs ) बेंगलुरु में प्रदान की जाएगी। यह कैब ऐसे लोगों को सेवाएं प्रदान करेंगी जो बीमारी से जूझ रहे हैं, बुजुर्ग हैं, दिव्यांग हैं या फिर डायलिसिस पर हैं।

<p>Mahindra alyte cabs </p>

नई दिल्ली: महिंद्र लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ( Mahindra logistics ) की कैब सर्विस एलाइट ( alyte cab service ) को अब लॉक डाउन ( alyte cab helps in lockdown ) के दौरान लोगों की मदद करने के लिए लगाया जाएगा। लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए फ्री में इस alyte cabs को चलाया जाएगा।

एलाइट की कैब सर्विस ( Mahindra alyte cabs ) बेंगलुरु में प्रदान की जाएगी। यह कैब ऐसे लोगों को सेवाएं प्रदान करेंगी जो बीमारी से जूझ रहे हैं, बुजुर्ग हैं, दिव्यांग हैं या फिर डायलिसिस पर हैं।

इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों डॉक्टरों और मेडिकल सेवाओं से जुड़े लोगों को जरूरी सेवाएं भी इस कैब की जरिए प्रदान की जाएंगी।

इस मौके पर महिंद्रा लॉजिस्टिक की तरफ से कहा गया है कि कंपनी कठिन स्थिति में लोगों की हर संभव मदद करेगी। इसके साथ ही कंपनी चिकित्सा उपकरण, सैनिटाइजर और फेस मास्क का प्रोडक्शन कर रही है इसके साथ ही कंपनी वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप भी तैयार कर चुकी है जिसकी मदद से जल्दी वेंटिलेटर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.