ऑटोमोबाइल

Mahindra के इस शोरूम में मात्र 1 लाख रूपए में मिल रही है 5 लाख वाली कारें, साथ ही एक साल की वारंटी

आज हम आपको एक ऐसे शोरूम के बारे में बताएंगे जहां आपको 5-6 लाख वाली कारें भी महज 1 लाख रुपए की कीमत में मिल जाएगी ।

नई दिल्लीFeb 11, 2019 / 01:18 pm

Pragati Bajpai

Mahindra के इस शोरूम में मात्र 1 लाख रूपए में मिल रही है 5 लाख वाली कारें, साथ ही एक साल की वारंटी

नई दिल्ली: कार खरीदने का सपना सभी देखतें है लेकिन आज भी कई लोग ऐसे हैं जो अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोगों की सबसे बड़ी समस्या बजट होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शोरूम के बारे में बताएंगे जहां आपको 5-6 लाख वाली कारें भी महज 1 लाख रुपए की कीमत में मिल जाएगी वो भी एक साल की वारंटी के साथ

प्रधानमंत्री मोदी से लेकर प्रियंका गांधी सबकी पसंदीदा इस कार पर गिरने वाली है गाज…

हम बात कर रहे हैं Mahindra First Choice Wheels की, ये सेकंड हैंड कार खरीदने और बेचने का महिन्द्रा का ऑफिशियल शोरूम है। महिंद्रा के अलावा यहां मारुति, हुंडई, स्कोडा, फोर्ड, होंडा समेत ऑडी, BMW जैसी कंपनियों की कारें भी खरीदी और बेची जाती हैं। तो अगर आप अपनी कोई पुरानी कार बेचना चाहते हैं तो उसे यहां सेल कर सकते हैं। कंपनी कार की कीमत, रनिंग किलोमीटर और वेरिएंट के आधार पर तय करती है। आपको जानकर हैरानी होगी 4 लाख रूपए कीमत वाली कारें यहां 1 लाख की कीमत में मिल जाती है।

ईएमआई का भी है ऑप्शन-

इस शोरूम की सबसे खास बात ये है कि सेकेंड हैंड कार्स भी आप ईएमआई पर ले सकते हैं। यहां कार के लिए आपको 30, 40 और 48 महीने की EMI पर 9%, 13%, 14%, 15% और 16% पर खरीदने का ऑप्शन मिलता है। उदाहरण के लिए अगर आप यहां से 1.2 लाख रुपये की कीमत में मारुति ऑल्टो K10 खरीदते हैं, तब इसकी मासिक EMI 5 साल के लिए 2,335 रुपये होगी। इस पर करीब 16% इंटरेस्ट देना होगा।

ऑनलाइन मिलती है सारी जानकारी-

कार खरीदने के लिए आपको शोरूम तक जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठे ऑनलाइन आप सारी जानकारी ले सकते हैं। महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस व्हील्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर आप शोरूम में मौजूद कारों की कीमतें चेक कर सकते हैं। कंपनी के अलग-अलग शोरूम पर अलग-अलग मॉडल्स रहते हैं। आप चेक कर सकते हैं कि आपका मॉडल किस शोरूम पर अवेलेबल है। वेबसाइट पर आप कार के मॉडल की कीमत के साथ फ्यूल वर्जन और किलोमीटर देख सकते हैं। कंपनी यहां कार की ऑरिजनल फोटो को लगाती है और कार को मासिक EMI पर भी बेचती है।

Home / Automobile / Mahindra के इस शोरूम में मात्र 1 लाख रूपए में मिल रही है 5 लाख वाली कारें, साथ ही एक साल की वारंटी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.