BILLAINER UPDATE : अंबानी ने भी एक दिन में कमाए 66 करोड़ डॉलर, जानिए कैसे

सिर्फ टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने ही एक दिन में कमाई का रेकॉर्ड बनाया है, रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने भी एक दिन में रेकॉर्ड कमाई की है। वह दुनिया के दसवें सबसे अमीर हो गए हैं। उन्होंने एक दिन में 66 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की है।

वॉशिंगटन.अमरीकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला व स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने नया रेकॉर्ड बनाया है। एक दिन में उनकी संपत्ति रिकॉर्ड 25 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है। ऐसा टेस्ला इंक के शेयरों में 20 फीसदी उछाल की वजह से हुआ है। इससे उनकी संपत्ति बढ़कर 174 अरब डॉलर हो गई है। वह दुनिया के सबसे अमीर अमेजन इंक के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति के करीब पहुंच गए हैं। अभी मस्क जेफ बेजोस से 6 अरब डॉलर पीछे हैं। यदि आगे भी भी टेस्ला के शेयरों में तेजी आती है तो वे फिर से नंबर वन का ताज हासिल कर सकते हैं।

संपत्ति बढ़ने की वजह
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर हैं। शेयर में आए इस उछाल से टेस्ला का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर से बढ़ गया है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़ कर 646.54 अरब डॉलर पर पहुंच चुका है।

चीन में बढ़ी कार बिक्री
फरवरी में चीन में टेस्ला कार की बिक्री में तेजी आने के कारण कंपनी के शेयर में उछाल प्रमुख वजह है। चाइनीज ऑटो इंडस्ट्री के अनुसार टेस्ला ने फरवरी में चीन में 18,318 व जनवरी में कंपनी ने 15,484 कार की बिक्री की है।
जनवरी से दूसरे नंबर पर
एलन मस्क और जेफ बेजोस नंबर वन की रेस में आगे पीछे होते रहते हैं। जनवरी माह में पहली बार मस्क ने बेजोस को पीछे किया था। उस समय उनकी संपत्ति में 210 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। टेस्ला के शेयर में 36 फीसदी की गिरावट आने से वह दूसरे नंबर पर आ गए।

जेफ बेजोस की संपत्ति भी बढ़ी
बिलिनेयर इंडेक्स में 180 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अभी पहले नंबर पर जेफ बेजोस हैं। एक दिन में उनकी संपत्ति में भी 5.95 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जिन टॉप 10 लोगों की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी, वे सभी टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

दसवें नंबर पर अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 85 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें पायदान पर हैं। एक दिन में उनकी संपत्ति में 66.90 करोड़ डॉलर का उछाल आया है।

10 अरबपति जिनकी सबसे ज्यादा बढ़ी संपत्ति
अरबपति नेटवर्थ कितना बढ़ी
एलन मस्क 174.1 25.1
जेफ बेजोस 179.9 6.0
कॉलिन हुआंग 54.3 5.8
मार्क जकरबर्ग 100.9 3.8
विलियम डिंग 34.9 2.5
रॉबिन ली 19.1 2.2
मैकेंजी स्कॉट 54.8 2.2
लैरी एलिसन 86.5 2.2
स्टीव बॉल्मर 84.4 2.1
जू हुई 15.9 2.0
आंकड़े : ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स के अनुसार। संपत्ति अरब डॉलर में।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.