Gold Silver Price Today : सोना हुआ महंगा, चांदी के भी बढ़े भाव, जानिए 10 ग्राम सोने की कीमत

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को (15 सितंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की है।

<p>Gold Silver Price Today</p>

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को (15 सितंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की है। आज सोना (Gold Price) 0.75 प्रतिशत बढ़त के साथ 48,460 रुपए पर है। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी (Silver Price) 0.45 तेजी के साथ 65,200 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,290 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 64,970 रुपए में मिल रही है।

सोना-चांदी में उतार चढ़ाव जारी
मंगलवार को सोना (Gold Price) 0.23 प्रतिशत बढ़त के साथ 48,100 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.46 गिरावट के साथ 64,910 रुपए पर थी। वहीं सोमवार को सोना और चांदी (Gold Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है। सोना (Gold Price) 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,990 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.91 गिरावट के साथ 65,210 रुपए पर थी।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,266 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,290 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,339 और 24 कैरेट सोना 48,370 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,284 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,310 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,128 और 24 कैरेट 48,140 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

 

 

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,26648,290
मुंबई44,33948,370
कोलकाता44,28448,310
चेन्नई44,45848,500
बेंगलुरू44,36748,400
हैदराबाद44,40348,440
जयपुर44,33048,360
लखनऊ44,34848,380
भोपाल44,38548,420

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,740 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,740 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

 

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

 

ये भी पढ़ें: SEBI Guideline: सेबी ने निवेशकों को सितम्बर 2021 के अंत तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए कहा

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़े – SEBI ने निवेशकों को दिए निर्देश, कहा-इन 10 बातों का रखें खास ख्याल

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.