Gold Silver Price Today : महंगा हुआ सोना, चांदी हुई सस्ती, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को (14 सितंबर, 2021) सोने (Gold Price) में तेजी देखी गई है।

<p>Gold Silver Price Today</p>

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को (14 सितंबर, 2021) सोने (Gold Price) में तेजी देखी गई है। वहीं चांदी (Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.23 प्रतिशत बढ़त के साथ 48,100 रुपए पर है। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी (Silver Price) 0.46 गिरावट के साथ 64,910 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 47,930 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 64,670 रुपए में मिल रही है। सोमवार को सोना और चांदी (Gold Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है। सोना (Gold Price) 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,990 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.91 गिरावट के साथ 65,210 रुपए पर थी।

 

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 43,936 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 47,930 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,009 और 24 कैरेट सोना 48,010 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,954 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,950 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,128 और 24 कैरेट 48,140 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

 

 

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली43,93647,930
मुंबई44,00948,010
कोलकाता43,95447,950
चेन्नई44,12848,140
बेंगलुरू44,03748,040
हैदराबाद44,07348,080
जयपुर44,00048,000
लखनऊ44,01848,020
भोपाल44,05548,060

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8,070 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 8,070 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

 


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: Jet Airways के विमान दो साल बाद फिर भरेंगे उड़ान, वर्ष 2022 से शुरू होंगी सेवाएं

 

 

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ये भी पढ़ें: इन्फोसिस और माइक्रोसॉफ्ट ने की ऑसग्रिड के साथ पार्टनरशिप, जानिए डिटेल्स


60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.