कारोबार

Gold Silver Price Today : सोना हुआ सस्‍ता, चांदी के दाम में भी गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (13 सितंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है।

नई दिल्लीSep 13, 2021 / 11:16 am

Shaitan Prajapat

Gold Silver Price Today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (13 सितंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,990 रुपए पर है। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी (Silver Price) 0.91 गिरावट के साथ 65,210 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 47,820 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 64,970 रुपए में मिल रही है।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 43,835 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 47,820 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,908 और 24 कैरेट सोना 47,900 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,853 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,840 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,037 और 24 कैरेट 48,040 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

 

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली43,83547,820
मुंबई43,90847,900
कोलकाता43,85347,840
चेन्नई44,03748,040
बेंगलुरू43,94547,940
हैदराबाद43,98247,980
जयपुर43,90847,900
लखनऊ43,92747,920
भोपाल43,95447,950

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8,070 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 8,070 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें

Zomato ने Grocery डिलीवरी सर्विस को बंद करने का लिया निर्णय, बताया ये कारण


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें

अब पता लगेगा स्विस बैंक खातों से किसका कितना पैसा जमा, कितनी संपत्ति बनाई, स्विस सरकार देगी लिस्ट

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।


60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Home / Business / Gold Silver Price Today : सोना हुआ सस्‍ता, चांदी के दाम में भी गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.