स्कूली यूनिफॉर्म तैयार करने वाले महिला समूहों का लाखों रुपए अटका, कैसे होगे आत्मनिर्भर

– नहीं मिली 25 प्रतिशत राशि

<p>Lakhs of rupees stuck for women&#8217;s groups preparing school uniforms, how will they be self-sufficient</p>
बुरहानपुर. मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्कूली बच्चों का यूनिफॉर्म तैयार करने का काम दिया, लेकिन 75 प्रतिशत राशि देकर महिलाओं से यूनिफॉर्म तो तैयार करवाए गए अब 25 प्रतिशत बकाया राशि के लिए महिला समूह परेशान हो रहे है। निगम से राशि का वितरण नहीं होने पर महिला समूहों पर कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपर कलेक्टर शैलेंद्र ङ्क्षसह सोलंकी से शिकायत की।
स्व.सहायता समूह की वर्षा जुनागड़े ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से शहर की महिला समूहों को प्राथमिक एवं मध्यामिक शालाओं के विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म तैयार करने का काम दिया गया था। समूहकों को लक्ष्य के अनुसार 75 प्रतिशत राशि पहले खातों में भुगतान की गई। यूनिफॉर्म तैयार होने के बाद स्कूलों तक पहुंचाने पर 25 प्रतिशत बकाया राशि वितरण करने के लिए कहा था, लेकिन करीब 5 माह से अधिक समय होने के बादभी राशि महिला समूहों के खातों में नहीं पहुंच रही है। समूहों में यूनिफॉर्म सिलाई में मेहनत करने वाली महिलाओं को राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। निगम में शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। इसलिए कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर राशि भुगतान की गुहार लगाई गई।
इन समूहों का भुगतान अटका
एनयूएलएम से संचालित होने वाले समूह में दुर्गा समूह के 37 हजार, आस्था समूह के 45 हजार, मां रेणुका समूह 33 हजार 400, श्री सदगुरु समूह करीब 50 हजार, मां ताप्ती समूह एक लाख सहित समूहों की 25 प्रतिशत भुगतान राशि अटकी हुई है। महिलाएं ने कहा कि पहले शासन पूरानी लंबित राशि का भुगतान करें, इसके बाद आगे नया ऑर्डर देकर महिला समूहों से यूनिफॉर्म सिलाइ का कार्य करवाएं।अगर राशि नहीं मिलेगी तो आगे कार्य नहीं करेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.