चुनावी प्रशिक्षण लेने बुरहानपुर पहुंचे खरगोन के कर्मचारी, बाहर से आएंगे 1637 कर्मचारी

– 1637 कर्मचारी बाहर से आएंगे

<p>Khargone employees reached Burhanpur to take electoral training, 1637 employees will come from outside</p>
बुरहानपुर. खंडवा लोकसभा उपचुनाव का मतदान कराने वाले मतदान दलों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण मोहम्मदपुरा रोडस्थित केंद्रीय विद्यालय में दिया जा रहा है। जिले में कर्मचारियों की कमी के चलते आयोग के निर्देश पर खरगोन जिले के 1637 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाइ गइ है। बसों के माध्यम से खरगोन के कर्मचारी संयुक्त दलों के साथ इवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण ले रहे है।
बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा के 813 मतदान केंद्रों पर 30 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए 1016 मतदान दल बनाए गए है।बुरहानपुर के साथ ही खरगोन के कर्मचारियों को मिलाकर कुल 4064 कर्मचारी दलों में शामिल होगे। जिला प्रशासन द्वारा दो सत्र में करीब 240 मतदान दलों को शामिल कर 38 से अधिक मास्टर ट्रेनर्स इवीएम और वीवीपैट मशीन सहित आयोग की गाइडलाइन की जानकारी दी जा रही है। खरगोन से कर्मचारियों को बसों के माध्यम से बुरहानपुर बुलाने के साथ ही प्रशिक्षण देने के बाद भोजन, विश्राम की सुविधा भी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दिन दोनों समय अलग-अलग बसों की व्यवस्था की गई है।
1637 कर्मचारी आएंगे बुरहानपुर
उपचुनाव का मतदान कराने के लिए खरगोन से 1637 कर्मचारी बुरहानपुर आएंगे।कर्मचारियों के नाम एवं सूची तैयार होने के बाद फोन के माध्यम से प्रशिक्षण एवं दलों की जानकारी दी जा रही है।हर दिन करीब 260 से अधिक कर्मचारी खरगोन से आवागमन कर रहे है।सभी मतदान केंद्रों पर दोनों जिले के कर्मचारी संयुक्त टीम के साथ काम करेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.