बुरहानपुर

चुनाव प्रचार के बीच आदिवासियों के साथ जमकर थिरके ज्योतिरादित्य सिंधिया

उपचुनाव के रंग में महाराज, आदिवासियों के साथ जमकर किया डांस।

बुरहानपुरOct 24, 2021 / 08:32 pm

Faiz

चुनाव प्रचार के बीच आदिवासियों के साथ जमकर थिरके ज्योतिरादित्य सिंधिया

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश में उपचुनावों का घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। नेता अपने अपने प्रत्याशी की ओर जनता को लुभाने के लिए अलग अलग प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक दिन पहले शनिवार को ही सीएम शिवराज द्वारा एक ग्रामीण के घर भोजन करते हुए तस्वीरें सामने आईं थी। इसके बाद रविवार को बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आदिवासी कलाकारों के सांथ जमकर डांस किया।


आपको बता दें कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले के डोईफोड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान आदिवासी कलाकारों को थिरकता देख सिंधिया भी खुद को रोक नही पाए और उनके साथ कदमताल मिलाने लगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और भोपाल के पूर्व महापौर आलोख शर्मा भी साथ साथ थिरक उठे। डांस की कुछ तस्वीरें भाजपा नेता आलोक शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कीं।

https://twitter.com/hashtag/BJP4IND?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कमलनाथ पर हमला

बता दें कि, प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट के साथ साथ 3 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होने हैं। इसी कड़ी में बुरहानपुर के खकनार के डोईफोड़िया गांव में सिंधिया ने लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान मंच से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाने साधा। सिंधिया ने कहा, ‘वो व्यक्ति कहता है कि, सरकार चुरा ली, जिनके शासनकाल में चोरों का संग्रह वल्लभ भवन बन गया था। भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था। लूट प्रदेश बन गया था। कोरोना काल में बाएं तरफ सलमान खान और दाएं तरफ जैकलिन फर्नांडिज के साथ कमलनाथ को फोटो खिंचवाने का समय था। जनता के लिए नहीं था। तब लॉकडाउन नहीं लगा था, लेकिन कमलनाथ लॉकडाउन में चले गए थे।’

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता भाजपा में शामिल


नंद कुमार सिंह के नाम पर मांगे वोट

इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये कोई राजनीतिक चुनाव नहीं। अगर यहां के लोग नंदू भैया को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तो कमल के फूल का बटन दबाकर दे सकते हैं। सिंधिया ने आगे कहा कि, हम उस डिब्बे का बटन नहीं, बल्कि नंदू भैया के हृदय का बटन दबाने जाएंगे। आपसे हमारा अतीत का संबंध है। मेरे पूर्वजों ने बाजीराव पेशवा की समाधी बनाई थी।

 

यहां जमीन उगल रही है आग – देखें Video

Home / Burhanpur / चुनाव प्रचार के बीच आदिवासियों के साथ जमकर थिरके ज्योतिरादित्य सिंधिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.