यहां इस कारण से पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शुक्रवार को सादे समारोह में यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया।

<p>यहां इस कारण से पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित</p>

यहां इस कारण से पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर बूंदी में हुआ सादा समारोह
बूंदी. राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शुक्रवार को सादे समारोह में यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना ने कोरोना प्रोटोकल नियम के तहत आयोजित कार्यक्रम में 100 पुलिस कर्मियों को 13 सर्वोत्तम सेवा चिह्न, 20 अति उत्तम सेवा चिह्न व 67 उत्तम सेवा चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर हौंसला बढ़ाया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवा काल के लिए वर्ष 2019 व 2020 के लिए सेवा चिंह्नों से सम्मानित किया किया। पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में पुलिस जवानों को अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए टीम भावना से कार्य करने के लिये प्रेरित किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व जवानों को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर की बधाई दी।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल, पुलिस उप अधीक्षक धर्मेद्र शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी लोकेंद्र पालीवाल, सदर थाना प्रभारी संदीप शर्मा, महिला थानाधिकारी अंजना नोगिया, यातायातशाखा प्रभारी कौशल्या गालव, संचित निरीक्षक शंकरलाल आदि मौजूद थे।
करवर. कस्बे में शुक्रवार को स्थानीय युवाओं ने राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर थाना परिसर पर थानाधिकारी व पुलिसकर्मियों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया। थानाधिकारी मुकेश यादव, एएसआई शंकर सिंह, कांस्टेबल रामावतार मीणा, खेमराज, देशबंधु का सामाजिक कार्यकर्ता वीर प्रताप सिंह सोलंकी, मनमोहन शर्मा, प्रमोद नागर, रामदयाल मीणा, अंकुर नामा आदि ने माला व साफा पहनाकर सम्मान किया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.