होली पर मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

सुबह सरसो के खेत में मिला शव
गांव और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश

<p>काल्पनिक तस्वीर</p>
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बुलंदशहर. होली के दिन जिले में मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी। पुजारी का शव खेत में पड़ा मिला। घटना काे लेकर लोगों आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। देर शाम तक हत्यारोपी का काेई पता चल नहीं सका। पुलिस का कहना है कि हत्या की काेई तहरीर नहीं आई है पोस्टमार्टम रिपाेर्ट के आधार पर माैत के सही कारणाें का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट : यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश नहीं इन छह दिन गर्मी तोड़ेगी रिकार्ड

घटना शिकारपुर कोतवाली के गांव आचरू कलां की है। इसी गांव में स्थित प्रसिद्ध ढाकवाले मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर की वारदात को अंजाम दिया। पुजारी की हत्या से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। शिकारपुर क्षेत्र के गांव आंचरू कलां में ढाक वाले मंदिर पर करीब एक सप्ताह पूर्व ही पुजारी अशोक कुमार पुत्र करन सिंह निवासी गांव कैलावन थाना सलैमपुर ने पूजन कार्य शुरू किया था। रविवार रात मंदिर के निकट अशोक कुमार का सरसों के खेत में गर्दन कटा हुआ शव मिला।
यह भी पढ़ें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कंट्रोल रूम गठित, बस एक कॉल पर करें शिकायत

सीओ बिजेंद्र रस्तोगी और कोतवाल सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि जिले में इससे पहले भी दो पुजारियों की हत्या हो चुकी है। हिंदू संगठनों ने पुजारियों की हो रही हत्या पर आक्रोश जताया है। पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करने की बात कही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.