Bulandshahr: 3 घंटे में दो पत्नियों समेत तीन महिलाओं का मर्डर, Eid पर आए पति ने महिला के दिल पर किया वार

Highlights

Khurja में विवाद होने पर पति ने किया पत्नी का कत्ल
भूमि विवाद में देवर ने किया भाभी का मर्डर
Ghaziabad में पूर्व BSP MLA के भाई ने पत्नी को मारा

 

बुलंदशहर। वेस्ट उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में मंगलवार (Tuesday) रात करीब 9 बजे से 12 बजे के बीच में तीन महिलाओं की हत्या हो गई। गाजियाबाद (Ghaziabad) के मुरादनगर थाना (Muradnagar Thana) क्षेत्र में करीब 9 बजे पूर्व बसपा (BSP) विधायक के भाई ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जबकि बुंलदशहर (Bulandshahr) के खुर्जा (Khurja) में 11 से 12 बजे के बीच में एक पति ने अपनी पत्नी और देवर ने भाभी का कत्ल कर दिया।
यह भी पढ़ें

Ghaziabad: पूर्व BSP विधायक के भाई ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

नुकीली वस्तु से किया वार

खुर्जा थाना खेत्र मे मामूली विवाद में पति ने नुकीली वस्तु से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एफआईआर (FIR) लिख कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनपद के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के खीरखानू मोहल्ले में रुबीना बच्चों के साथ में रहती है। मंगलवार रात को उसकी नुकीली वस्तु मारकर हत्या कर दी गई है। रुबीना की बहन शमा ने बताया कि महिला का पति गुलफाम कहीं बाहर रहता था। ईद (Eid) से एक दिन पहले ही यहां आया था। बीती रात किसी बात को लेकर पति—पत्नी दोनों में विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें

Noida: लॉक डाउन में गेस्ट हाउस मालिक ने शुरू करवा दी जिस्म फरोशी

शोर होने पर पता चला बच्चों को

इसके बाद उसने नुकीले हथियार से पत्नी के दिल पर वार कर दिया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। पास सो रहे बच्चों ने शोर होने पर देखा तो मां की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी की जानकारी दी। शमा ने कहा कि गुलफाम अक्सर पत्नी से लड़ता रहता था। दो दिन पहले भी उसने लड़ाई में रुबीना का मोबाइल तोड़ दिया था। सीओ खुर्जा सुरेश कुमार का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.