बदायूं में कोरोना संक्रमण का पहला मामला आया सामने, बरेली मंडल में हुए 10 केस

बरेली मंडल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है।

<p>बदायूं में कोरोना संक्रमण का पहला मामला आया सामने, बरेली मंडल में हुए 10 केस</p>
बदायूं। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव युवक मुंबई का रहने वाला है और सहसवान कस्बे में मस्जिद के पास रहता था। युवक का संबंध जमात से बताया जा रहा है। युवक को इलाज के लिए बरेली भेजा जा रहा है। बरेली मंडल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है।
मुंबई का है युवक
डीएम कुमार प्रशांत ने जानकरी देते हुए बताया कि तहसील सहसवान की मस्जिद तहसील गेट के पास 14 फरवरी को कुछ लोग मुंम्बई से आकर रुके थे यह सभी लोग मुबई के रहने वाले है। इनका सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमे एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसे इलाज के लिए बरेली में भर्ती कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि जिस मोहल्ले से कोरोना पॉजिटिव मिला है उसे कन्टेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। जरूरत पड़ेगी तो क्षेत्र में धारा 144 भी लागू की जाएगी। युवक किसके सम्पर्क में आया है इसके लिए एलआईयू और एसपी सिटी की टीम को लगाया गया है।
मंडल में हुए 10 मरीज
बरेली मंडल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10 हो गई है। बरेली में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि पीलीभीत में मां और बेटे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शाहजहांपुर में जमात से ताल्लुक रखने वाला थाईलैंड का युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। बदायूं में भी एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.