शोहरत के बाद भी अंदर ही अंदर घुट रही थी ये 5 हसीन अदाकाराएं, मौत बनी अनसुलझी पहेली

इन स्टार्स की मौत एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गई। आज हम आपको उन्हीं कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे।

<p>Top 5 bollywood and tv Actresses death mystry</p>

बॅालीवुड इंडस्ट्री में शोहरत पाना आसान है। लेकिन कई बार स्टार्डम स्टार को ले डूबता है। ऐसी कई अदाकाराएं हैं जिन्होंने सिनेमाजगत में खूब सफलता हासिल की। लेकिन उनकी मौत एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गई। आज हम आपको उन्हीं कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे।

 

दिव्या भारती (Divya Bharti)

5 अप्रैल,1993 की रात को अभिनेत्री दिव्या भारती पांचवें फ्लोर पर अपने घर की बालकनी से गिर गई थीं। आज तक उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। इसके बाद दिव्या को कूपर अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई।

 

परवीन बाबी (Parveen Babi)

2005 में परवीन बाबी की अचानक मौत हो गई थी। अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वाली परवीन की मौत काफी दर्दनाक थी। उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। कई दिनों तक उनकी लाश घर में पड़ी थी। जब बाहर से अखबार और दूध के पैकेट किसी ने नहीं हटाए तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश निकाली थी।
 

नलिनी जयवंत (Nalini Jaywant)

देव आनंद से लेकर दिलीप कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी नलिनी जयवंत की मौत भी एक बड़ा रहस्य बनकर रह गई थी। 84 साल की नलिनी अपने आखिरी समय में बिल्कुल अकेली थीं।

 

प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee)

टीवी की ‘बालिका वधू’ यानी प्रत्युषा बनर्जी ने खुद को फांसी लगा ली थी। महज 24 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।

 

जिया खान (Jiah Khan)

अभिनेत्री जिया खान ने 25 साल की उम्र में सुसाइड किया था। उनकी लाश फ्लैट में पाई गई थी। उन्होंने साल 2013 में अपने मुंबई के जुहू स्थित घर में सुसाइड कर लिया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.