Soha Ali Khan के अलावा इन एक्ट्रेसेज़ ने भी दिया अपने से छोटे स्टार को दिल, एक कपल के बीच तो 16 साल का है फासला

साल 2015 में सोहा ने अपने से चार साल छोटे एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर हमेशा के लिए एक होने का दोनों ने फैसला लिया।

<p>Soha Ali Khan </p>
नई दिल्ली: नवाब खानदान की बेटी सोहा अली खान आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ था। सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने चली गईं। पढ़ाई करने के बाद सोहा ने फिल्मों में भी अपना हाथ अजमाया। हालांकि उन्हें फिल्मों में खास सफलता नहीं मिल पाई। लेकिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। साल 2015 में सोहा ने अपने से चार साल छोटे एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर हमेशा के लिए एक होने का दोनों ने फैसला लिया। सोहा अली खान और कुणाल खेमू की तरह कई और भी सेलेब्स हैं जिनके बीच उम्र का काफी फासला है-
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि दोनों के बीच उम्र के फासले को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन प्रियंका को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से 11 साल बड़ी हैं।
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल
मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन की सुंदरता के सभी कायल हैं। हालांकि उन्होंने अपना दिल अपने से 16 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को दिया। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर एक साथ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम भला इस लिस्ट में कैसे नहीं हो सकता है। दोनों का रिलेशनशिप आए दिन सुर्खियां बटोरता रहता है। अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका का दिल अर्जुन कपूर के लिए धड़का। पहले तो दोनों अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते थे लेकिन अब दोनों को अक्सर पार्टीज़ में हाथों में हाथ डाले देखे जा सकता है। वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
पूर्व विश्व सुंदरी व एक्ट्रेस ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती के कारण पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। साल 2007 में ऐश्वर्या ने एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। उसके बाद से ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी एंजॉय कर रहे हैं। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.