Fair and Lovely के फैसले पर Shekhar Kapoor ने कसा तंज, कहा- अपने फायदे के लिए लड़कियों के साथ जो करते आ रहे अब साबित करो

सांवले रंग को लेकर आजकल एक बहस छिड़ी हुई है। वहीं अब शेखर कपूर (Shekhar Kapoor) ने हिंदुस्तान यूनीलिवर के इस फैसले पर तंज कसा है। शेखर कपूर ने ब्यूटी कंपनी को ट्रोल (Shekhar Kapoor trolled Hindustan Lever) करते हुए ट्वीट किया

<p>Shekhar Kapoor tweet on Fair and Lovely name changed</p>

नई दिल्ली | सांवले रंग को लेकर आजकल एक बहस छिड़ी हुई है। अमेरिका में जॉर्ज की हत्या के बाद से ब्लैक कलर (Black and white) को बुरा कहने वालों को आड़े हाथों लिया जा रहा है। बॉलीवुड से कई सेलेब्स सामने आए हैं। एक्टर अभय देओल ने इस मुद्दे को उठाते हुए फेयरनेस क्रीम का प्रचार करने वाले सेलेब्स पर (Abhay Deol slams celebs on fairness cream) निशाना साधा था। सोशल मीडिया पर सावंले रंग को लेकर बहस इतनी बढ़ी कि फेयरनेस क्रीम फेयर एंड लवली (Fairness cream Fair and Lovely) ने अपना नाम बदलने का ऐलान किया था।

हिंदुस्तान यूनीलिवर ने बताया कि वो ब्यूटी क्रीम कहलाने वाली फेयर एंड लवली को अब ग्लो एंड लवली (Glow and Lovely) कर देंगे। जिसके बाद बिपाशा से लेकर शाहरुख की बेटी सुहाना ने इस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया था। कई सेलेब्स ने इसे एक अच्छा कदम बताया था। वहीं अब शेखर कपूर (Shekhar Kapoor) ने हिंदुस्तान यूनीलिवर के इस फैसले पर तंज कसा है।

https://twitter.com/shekharkapur/status/1278675258824724480?ref_src=twsrc%5Etfw

शेखर कपूर ने ब्यूटी कंपनी को ट्रोल (Shekhar Kapoor trolled Hindustan Lever) करते हुए ट्वीट किया और लिखा- तो फेयर एंड लवली अब से ग्लो एंड लवली होगी? कमौन हिंदुस्तान लीवर। सालों से तुम अपने फायदे के लिए तुम काली स्किन पर रूड कमेंट करके देश की लड़कियों के आत्मविश्वास को बर्बाद (Destroyed girls self worth) करते रहे हो। अब पैकेजिंग पर सांवले रंग की लड़की का फोटो लगाकर अपनी नीयत प्रूव करो। शेखर कपूर के इस ट्वीट को खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/shekharkapur/status/1278921557918674945?ref_src=twsrc%5Etfw

हालांकि एक यूजर ने शेखर कपूर से फिल्मों में डार्क स्किन (Dark Skin) ना कास्ट किए जाने को लेकर सवाल किया। यूजर ने लिखा- कॉमर्सियल फिल्मों में क्यों डार्क स्किन एक्ट्रेस को नहीं लेते? मानने से कहना हमेशा आसान होता है। शेखर कपूर ने इसके जवाब में लिखा- मासूम से लेकर मिस्टर इंडिया से बैंडिट क्वीन तक एक एक्ट्रेस बताओ जो फेयरनेस के लिए कास्ट की गई हो?

https://twitter.com/hashtag/hindustanlever?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं कुछ यूजर्स ने सपोर्ट करते हुए लिखा- मैं तो उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब भारत में डार्क एंड लवली का एक विज्ञापन आएगा।

तो एक ने लिखा- सिर्फ लड़कियां नहीं बल्कि सभी महिलाओं को झेलना पड़ा है ये। इन्हें तो माफी मांगनी चाहिए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.