शाहरुख खान से लेकर कैटरीना कैफ समेत इन सेलेब्स को लगता है इन चीज़ों से सबसे ज्यादा डर

बड़े पर्दे पर शानदार एक्शन करते हुए हमने बॉलीवुड सेलेब्स को देखा है, लेकिन आज हम आपको इन्हीं सेलेब्स के फोबिया के बारें में बताएंगे। जिन्हें अलग-अलग चीज़ों से डर लगता है।

<p>Shahrukh Khan to Katrina Kaif are scared of these things</p>

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स को हमेशा हमने बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा है। उनके फैंस को भी लगता है कि असल जिंदगी में भी ये स्टार्स काफी डेरिंगबाज होंगे। आज हम आपको कुछ हैं सितारों के बारें में बताने जा रहे हैं जो किसी ना किसी फोबिया से ग्रस्त है। हिंदी सिनेमा जगत के कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्हें कीड़े,सांप, तिलचट्टे, छिपकली और मकड़ियों से डरते हैं। वहीं कुछ को टमाटर, फल और यहां तक कि छत के पंखे जैसी चीजों का तर्कहीन डर है।

शाहरुख खान – इक्विनोफोबिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के दुनियाभर में फैंस हैं। उनसे जुड़ी हर एक बात को लोग जानना चाहते हैं। वहीं फिल्मों में अक्सर शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते हुए भी देखा गया है। वहीं आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान को घोड़ों से डर लगता है। दरअसल, फिल्म करण-अर्जुन के दौरान शाहरुख घोड़े की सवारी करते हुए खुद को चोट लगवा ली थी। जिसके बाद से उनके दिल में घोड़े को लेकर डर बैठ गया। जिसे कहते हैं इक्विनोफोबिया।

deepika.jpg

दीपिका पादुकोण – ओफिडियोफोबिया

दीपिका पादुकोण को ओफिडियोफोबिया की शिकायत है। ओफिडियोफोबिया में लोगों को उन जानवरों से डर लगता है जिसमें जहर और कुंडल कर शिकार करते हैं। जैसे की सांप। एक्ट्रेस इसीलिए सांप और ऐसे जीवों से खुद को दूर रखती हैं।

यह भी पढ़ें

फिल्म ‘पठान’ के लिए एक्ट्रेस Deepika Padukone ने ली बड़ी रकम, इंडस्ट्री की हैं सबसे महंगी अभिनेत्री

salman_1.jpg

सलमान खान- क्लिथ्रोफोबिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बड़े पर्दे पर कई गुंडों को एक झटके में खत्म कर देते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें घोड़ों से बहुत डर लगता है। सलमान खान को क्लिथ्रोफोबिया यानी फंसने के डर पीड़ित हैं। उनका फोबिया तब सामने आता है जब दबंग खान लिफ्ट में यात्रा करते करते हैं।

alia.jpeg

आलिया भट्ट- निक्टोफोबिया

आलिया भट्ट को निक्टोफोबिया है यानी कि उन्हें अंधेरे डर लगता है। खबरों की मानें तो आलिया भट्ट को अंधेरा होने से घबरा जाती है। उन्हें थोड़ी सी रोशनी में भी राहत मिल जाती है।

 

यह भी पढ़ें

हाथों में मेहंदी लगाए वीना नागड़ा संग वायरल हुई Alia Bhatt की तस्वीर, दुल्हन के अवतार में लग रही हैं बेहद खूबसूरत

ran.jpg

रणबीर कपूर- काट्सरिडाफोबिया

रणबीर कपूर को काट्सरिडाफोबिया है। इसमें कीड़ों-मकोड़ों से डर लगता है। काट्सरिडाफोबिया से ग्रस्त रणबीर कपूर को सबसे ज्यादा डर तिलचट्टों से लगता है।

kat.jpg

कैटरीना कैफ- हर्पेटोफोबिया, लाइकोपर्सिकोफोबिया

कैटरीन कैफ को चीज़ों से डर लगता है। एक तो छिपकलियों से जिसे हर्पेटोफोबिया कहा जाता है। दूसरा एक्ट्रेस को टमाटर से डर लगता है जिसे लाइकोपर्सिकोफोबिया कहा जाता है। यह खुलासा ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की शूटिंग के दौरान सामने आया जब बॉलीवुड एक्ट्रेस को टोमाटीना फेस्टिवल की शूटिंग करनी थी।

vicky.jpg

विक्की कौशल- एक्वाफोबिया

 

बॉलीवुड में तेजी से उभरते अभिनेता विक्की कौशल को एक्वाफोबिया है यानी कि उन्हें पानी में डूबने से डर लगता है।

p.png

प्रियंका चोपड़ा- इक्विनोफोबिया

इंटरनेशनल स्टार बन चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका इक्विनोफोबिया से पीड़ित है। शाहरुख खान की तरह, प्रियंका को भी घोड़ों से डरता है और राजसी जानवर के पास कहीं भी जाने से बचता है। वास्तव में, यह बताया गया है कि वह उन दृश्यों को शूट नहीं करती हैं जहां घोड़े शामिल होते हैं।

abhi.jpg

अभिषेक बच्चन- फ्रुक्टोफोबिया

अभिषेक बच्चन को फ्रुक्टोफोबिया है। इसके बारें में बेहद ही कम लोग जानते हैं। दरअसल, इस फोबिया में फलों से डर लगता है। जूनियर बच्चन को फलों से ऐसे में शाहद ही उन्होंने कभी फल खाया होगा। जो कि सुनने में काफी अजीब लगता है।

sonam.jpg

सोनम कपूर- क्लिथ्रोफोबिया, क्लॉस्ट्रोफोबिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को दो फोबिया हैं- क्लिथ्रोफोबिया और क्लॉस्ट्रोफोबिया। पहले फोबिया में फंसने से डर लगता है। ये तब होता है जब आप किसी घुटन भरी जगह में बंद हो जाओ। दूसरे फोबिया में तब पैदा होता है जब कोई व्यक्ति बंद जगहों में चिंतित हो जाता है। यह बताते हुए कि लिफ्ट में होने पर वह तनाव महसूस करती है, सोनम ने एक बार स्वीकार किया था कि वह हमेशा सीढ़ियां चढ़ती है, लेकिन अगर लिफ्ट लेने की जरूरत होती है, तो वह खुद को लिफ्ट के कोने में जाकर खड़ी हो जाती हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.