शाहरुख खान ने कबीर खान बन हॉकी टीम को दी बधाई, बोले- ‘गोल्ड लेकर आना..’

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार जीत अपने नाम की है। इस जीत पर अभिनेता शाहरुख खान ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने टीम और कोच को गोल्ड लाने के लिए भी प्रोत्साहित भी किया है।
 

<p>Shah Rukh Khan Reacts To Women Hockey Coach&#8217;s Tweet</p>

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 में आज सुबह भारत को बड़ी जीत हासिल हुई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जबरदस्त खेल खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से करारी मात दी। इस शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कोच सोर्ड मारजेन की खूब पीट थपथपा रहे हैं। यही नहीं उनकी तुलना चक दे इंडिया के कोच कबीर खान से कर रहे हैं। आपको बता दें ‘चक दे इंडिया’ में कोच कबीर खान का रोल सुपरस्टार शाहरुख खान ने निभाया था। ये देखने के बाद शाहरुख खान भी खुद को रोक नहीं पाए। किंग खान ने ट्वीट कर अपनी रिक्शन दिया है।

https://twitter.com/SjoerdMarijne/status/1422070304252129284?ref_src=twsrc%5Etfw

हॉकी टीम कोच का ट्वीट

दरअसल, महिला हॉकी टीम की जीत के बाद कोच सोर्ड मारजेन ने सोशल मीडिया पर महिला टीम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि ‘सॉरी फैमिली, मैं बाद में आऊंगा।’ साथ ही उन्होंने रेड हार्ट और स्माइली के इमोजी भी बनाए थे। कोच सोर्ड मारजेन के इसी ट्वीट पर अभिनेता शाहरुख खान ने जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें

Shahrukh Khan फिल्मों से ही नहीं सोशल मीडिया से भी करते हैं अच्छे कमाई, एक पोस्ट शेयर करने के मिलते हैं करोड़ों रुपये

https://twitter.com/iamsrk/status/1422120843816042502?ref_src=twsrc%5Etfw

शाहरुख खान ने किया रिट्वीट

शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने टीम इंडिया को जीत की ढेरों बधाई दी हैं। यही नहीं शाहरुख ने भारतीय हॉकी टीम के कोच के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘हां हां कोई बात नहीं. बस आते वक्त कुछ गोल्ड लेकर आएं… अपने परिवार के एक अरब सदस्यों के लिए। इस बार धनतेरस भी 2 नवंबर को हैः पूर्व कोच कबीर खान।’ सोशल मीडिया पर ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

गौरी खान को नहीं पसंद शाहरुख खान की ये फिल्म, कहा- ‘इस फिल्म में की सबसे बुरी एक्टिंग’

https://twitter.com/SRKianKARAN_/status/1422120979451367425?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/_oyeePragathiii/status/1422135941381050369?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/SrkianDas04/status/1422126682551373824?ref_src=twsrc%5Etfw
फैंस का रिएक्शन

भारतीय हॉकी टीम की जीत पर किए शाहरुख खान के ट्वीट को उनके फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। फैंस शाहरुख खान पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। यूजर्स शाहरुख खान के लिए लव यू लिख रहे हैं। वहीं एक यूजर ने फिल्म चक दे इंडिया में कबीर खान की तस्वीरें को पोस्ट किया है।

‘चक दे इंडिया’ में निभाया था कोच की भूमिका

आपको बता दें साल 2007 में शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान भारतीय हॉकी महिला टीम के कोच कबीर खान के रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और फिल्म सुपरहिट हुई थी। जल्द ही शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ में नज़र आएंगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.