जब सपना चौधरी का स्टेज पर बिगड़ गया था बैलेंस, फैंस के सामने हुआ था ऐसा हाल

सपना चौधरी हरियाणा का एक फेमस फेस हैं। अपने डांस स्किल के दम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि उनके साथ भी अन्य आर्टिस्ट की तरह ही कई बार स्टेज पर ऐसे मूमेंट्स हो जाते हैं जो चर्चा में आ जाए। पहले की तरह एक बार फिर से सपना चौधरी के साथ स्टेज पर Oops मोमेंट का शिकार हो गई थीं। उनका ये वीडियो एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

<p>SAPNA CHAUDHARY OOPS MOMENT</p>
बिग बॉस फेम सपना चौधरी काफी पॉपुलर हस्ती हैं। अपने डांस औऱ दमदार पर्सनेलिटी के दम पर आज उन्होंने काफी मुकाम हासिल कर लिया है। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। वह कलर्स के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए सपना ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कई स्टेज शो कर अपना नाम कमाया। हालांकि, अब सपना पहले से काफी कम स्टेज परफॉर्मेंस देती हैं। लेकिन आज भी फैंस उनके डांस के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन ने सरेआम अभिषेक बच्चन को पैसे देने से कर दिया था मना, कह दी थी इतनी बड़ी बात

एक बार सपना चौधरी के साथ स्टेज पर Oops मोमेंट का शिकार हो गई थीं। उनका ये वीडियो एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना हमेशा की तरह बिंदास अंदाज में डांस कर रही हैं। उनके बोल्ड और कमाल के मूव्स देखकर ऑडियंस काफी एक्साइटिड नजर आ रही है। कुछ देर तक तो सपना अपने डांस से स्टेज पर समा बांधती हैं। इसके बाद जैसे ही वह एक और बोल्ड मूव करने जा रही होती हैं उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर जाती हैं। आप भी देखिए उनका ये वीडियो-
https://youtu.be/RPDcS_am8HQ
हालांकि, बैलेंस बिगड़ने के बाद भी सपना का जज्बा कम नहीं होता है। वह तुरंत उठती हैं और वापस उसी फुर्ती से अपने डांस को जारी रखती हैं। ये देखकर उनकी ऑडियंस भी हैरान रह जाती है। उसके बाद सभी सपना के लिए तालियां बजाने लगते हैं और उनका हौसला-अफ्जाई करते हैं।
ये भी पढ़ें: जब कपिल शर्मा को मजाक करना पड़ गया भारी, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जड़ दिया था पंच, ये रहा Video

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने डांस से हरियाणवी गानों को देशभर में पहचान दिलाई है। उनके तेरी आंख्यां का यो काजल, गजबन पाणी, सूलफा, छोरी बिंदास, इंग्लिश मिडियम पढ़ी, तेरी नाची नाचूं सू जैसे गाने सुपरहिट हैं। आज भी लोगों की जुबान पर ये गाने रहते हैं। कोई भी शादी इन गानों के बिना अधूरी रहती है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों सपना चौधरी अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने वीर साहू से शादी की है और कुछ वक्त पहले उनका बेटा भी हो गया है। वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ वक्त पहले अपने बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की थीं। हालांकि, उसमें उनके बेटे का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था लेकिन तस्वीर पर फैंस ने बहुत प्यार बरसाया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.