कैटरीना कैफ से लेकर जैकलीन फर्नांडिस समेत इन हसीनाओं को करते हैं सलमान खान फॉलो

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का करोड़ों में फैन हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जमकर देखने को मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि सोशल मीडिया पर सलमान खान किन अभिनेत्रियों को फॉलो करते हैं।

<p>Salman Khan Follow These Bollywood Actresses</p>

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 2 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। सलमान खान का स्टारडम सालों बाद भी देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर भी सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। सलमान को लगभग 42 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया पर वर्कआउट और अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। जिस अभिनेता को इतने करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। क्या आप जानते हैं कि सलमान खान बॉलीवुड की किन अभिनेत्रियों को फॉलो करते हैं।

इन अभिनेत्रियों को फॉलो करते हैं सलमान खान

अभिनेता सलमान खान अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर महज 27 लोगों को फॉलो करते हैं। जिसमें से कुछ उनके परिवार वालें हैं। तो कुछ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां हैं। सलमान की इस लिस्ट में 7 अभिनेत्री हैं जिन्हें एक्टर फॉलो करते हैं। जिसमें कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीज, संगीता बिजलानी, और डेजी शाह का नाम शामिल है।

साथ ही सलमान खान कैटरीना की बहन ईसाबेल कैफ को भी फॉलो करते हैं। वहीं सलमान अपने भाई अरबाज खान और सोहेल खान, बहन अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा अग्निहोत्री और बहनोई अतुल अग्निहोत्री शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें

भरी महफिल में राजकुमार ने Salman Khan की निकाल दी थी सारी हेकड़ी, कहा था- ‘अपने बाप से पूछना कौन हूं मैं’

 

सलमान खान की इम्प्रेस हुए सुनील शेट्टी

आपको बता दें हाल ही में सलमान खान अपने भाई अरबाज खान भी पिंच 2 में बतौर मेहमान पहुंचे थे। सोशल मीडिया को लेकर अरबाज़ खान ने सलमान खान से कई सवाल पूछे। शो में फॉलोइंग लिस्ट में अथिया शेट्टी का नाम ना होने से सलमान खान ने हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगी। जिसे देख एक्टर सुनील शेट्टी ने सलमान को क्यूट बताया। सोशल मीडिया पर ये किस्सा तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

किसानों की जिंदगी जी रहे

Salman Khan ने शेयर की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- ‘हर एक किसान की इज्जत करें’

फिल्म की शूटिंग में बिजी सलमान खान

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो जल्द ही अभिनेता ‘टाइगर 2’ में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी नज़र आएंगी। फिल्म को लेकर सलमान खान ने तैयारियां शुरू कर दी है। आपको बतातें चलें कि पिंच 2 में सलमान खान ने फैंस को साइन दिया कि वो दबंग 4 भी लेकर आ रहे हैं। हाल ही में सलमान की फिल्म राधे:योर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज़ हुई थी। जो बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.