बॉलीवुड

बॉलीवुड को एक और झटका, वाजिद खान के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

वाजिद के निधन से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को सदमा पहुंचा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘वाजिद भाई बेहद बेहद अच्छे इंसान थे!

मुंबईJun 01, 2020 / 08:35 am

Shaitan Prajapat

sajid wajid passes away

कोरोना वायरस के कहर के बीच बॉलीवुड से भी लगातार बुरी खबर सामने आ रही हैं। पहले ऋषि कपूर फिर इरफान खान और अब संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान का रविवार रात को निधन हो गया है। 42 वर्षीय सिंगर को किडनी की समस्या थी। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे। वाजिद के निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। किसी को भी को उनके अचानक जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए वाजिद खान को श्रद्धांजलि दी है।
https://twitter.com/hashtag/WajidKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वाजिद के निधन से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को सदमा पहुंचा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ‘वाजिद भाई बेहद बेहद अच्छे इंसान थे! हमेशा मुस्कुराते रहते थे। हमेशा गाते रहते थे। उनके साथ हर म्यूजिक सेशन यादगार रहेगा। आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई।’
https://twitter.com/wajidkhan7?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं अभिनेता वरुण धवन ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर वाजिद की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो डेविड धवन के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ वरुण धवन ने लिखा- ‘मैं ये खबर सुनकर सदमे में हैं। वाजिद भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीबी थे। वो एक बेहद पॉजिटिव इंसान थे। आपको याद करेंगे और आपके संगीत के लिए धन्यवाद।’
मीका सिंह ने लिखा है, ‘हम सभी के लिए बहुत दुखद समाचार .. सबसे प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार जिन्होंने इतने हिट दिए हैं मेरे बड़े भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए.. अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे,। मैं आपसे हमेशा प्यार करता हूं और आपको हमेशा याद करूंगा। आपका संगीत सदाबहार है। बॉलीवुड उद्योग के लिए एक बड़ा नुकसान।’

सोनू निगम ने भी वाजिद खान के निधन पर दुख जताया है। साजिद-वाजिद के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘मेरे भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए।’

Home / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड को एक और झटका, वाजिद खान के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.