Saroj Khan को यादकर फिर इमोशनल हुईं Madhuri Dixit, कहा- मैं उनपर फिदा थीं उनके जैसा कोई नहीं

बॉलीवुड की लेजेंड कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन (Saroj Khan death) हो गया था। माधुरी दीक्षित अपनी मास्टर सरोज खान के बेहद करीब (Madhuri Dixit Saroj Khan bond) थीं। अब एक बार फिर वो इमोशनल हो गई हैं और उन्होंने बड़ा पोस्ट कर (Madhuri Dixit emotional post) अपने दर्द को बयां किया है।

<p>Madhuri Dixit emotional message for Saroj Khan</p>

नई दिल्ली | बॉलीवुड की लेजेंड कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन (Saroj Khan death) हो गया था। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा। स्टार्स ने उनके लिए सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया (Bollywood celebs tribute to Saroj Khan) था। लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जिनके लिए सरोज खान के मायने कुछ और ही थे। उन्होंने सेलेब्स को सिर्फ डांस स्टेप्स ही नहीं सिखाए बल्कि उनके आइकॉनिक डांस मूव्स (Saroj Khan iconic dance moves) सितारों की पहचान बन गए। जिसमें माधुरी दीक्षित का उनसे बॉन्ड कुछ और ही था। दोनों की जोड़ी पूरे बॉलीवुड में पॉपुलर थी। माधुरी दीक्षित अपनी मास्टर सरोज खान के बेहद करीब (Madhuri Dixit Saroj Khan bond) थीं। अब एक बार फिर वो इमोशनल हो गई हैं और उन्होंने बड़ा पोस्ट कर (Madhuri Dixit emotional post) अपने दर्द को बयां किया है।

माधुरी दीक्षित ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरोज खान को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट (Madhuri emotional message for Saroj Khan) किया। उन्होंने लिखा- मैं अभी भी विश्वास नहीं कर सकती कि मास्टर जी अब नहीं रहीं। एक दोस्त, फिलॉस्फर और मार्गदर्शक को खोना बहुत आहत करने जैसा है। मेरे लिए इस दुख को शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल था। दो दिन पहले उनकी बेटी से बात की थी तब वो हॉस्पिटल में सही थीं। दो दिन बाद वो चली गईं। गुरु-शिष्य का बॉन्ड जो हम शेयर करते थे, वो भरोसा जो उन्होंने मुझे दिया था कि सेट पर वो मेरी मां बनकर (Saroj Khan was like mother for Madhuri Dixit)रहेंगी। मैं सबकुछ बहुत याद करूंगी। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मैं उन्हें ट्रिब्यूट (Madhuri Dixit tribute to Saroj Khan on Guru Purnima) देती हूं। किसी भी महिला को पर्दे पर इतनी खूबसूरती, आकर्षक और भावमय तरह से नहीं दिखा सकता जैसे वो दिखाती थीं। वो हर चीज को एक कविता की तरह बना देती थीं। मैं उनपर फिदा थी। मैंने उन्हें कहा था – सरोज जी अगर आप शक्कर होती न तो मैं आपको चाय में डालकर पी जाती। इस बात पर वो जोर से ठहाका लगाकर हंसती थीं। मुझे उनकी वो हंसी याद आएगी।

माधुरी ने आगे लिखा- पहली बार सेट पर उनसे मिलना, उनके इतने सवाल करना सबकुछ बहुत मिस करूंगी। वो इंडस्ट्री में गेम चेंजर थीं। मेल डॉमिनेटेड इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई थी। वो नजाकत, वो अदाएं वो सबकुछ सिर्फ वो ही कर सकती थीं। वो मेरे परिवार के भी काफी करीब थीं। उनके जैसा कोई नहीं। मैं आपको बहुत मिस करूंगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.