जब माधुरी दीक्षित से पूछा गया, क्या आप अनिल कपूर से करेंगी शादी, एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब

माधुरी दीक्षित की जोड़ी शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काफी हिट हुई थी। इसके अलावा माधुरी ने अनिल कपूर के साथ बेटा, लखन, टोटल धमाल, कर्मा जैसी फिल्मों में काम किया था। जिसमें दोनों की जोड़ी को इतनी पसंद की गई थी कि उनसे अनिल कपूर से शादी करने के बारे में पूछ लिया गया था। इस पर माधूरी ने क्या जवाब दिया था। आइये जानते हैं।

<p>Anil Madhuri Dixit</p>
नई दिल्ली: धक-धक गर्ल एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के नाम कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उन्होंने अपने समय के सभी बड़े स्टार्स जैसे- शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan), अनिल कपूर (Anil Kapoor), सलमान खान (Salman Khan) आदि के साथ काम किया है। शाहरुख खान और सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट हुई थी। इसके अलावा माधुरी ने अनिल कपूर के साथ बेटा, लखन, टोटल धमाल, कर्मा जैसी फिल्मों में काम किया था। जिसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद की गई थी।
इतनी कि, उनसे अनिल कपूर से शादी करने के बारे में पूछ लिया गया था। इस पर माधूरी ने क्या जवाब दिया था। आइये जानते हैं।

दरअसल माधुरी दीक्षित ने 1989 में एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उनसे एक्टर अनिल कपूर से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था। उनसे पूछा गया था कि क्या वो अनिल कपूर से शादी करना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में माधुरी ने कहा था, ‘नहीं, मैं उनके जैसे किसी शख्स से शादी नहीं करना चाहती, क्योंकि वे बेहद हाइपरसेंसिटिव हैं, मैं चाहूंगी की मेरा पति कूल नेचर का हो’।
madhuri_anil2.jpg
माधुरी ने आगे कहा था कि ‘मैने अनिल के साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है, मैं उनके साथ काम करने को लेकर कम्फर्टेबल हूं, यहां तक कि मैं उनके साथ हमारे कथित अफेयर को लेकर भी मजाक कर लेती हूं’। लेकिन शादी नहीं कर सकती हूं।
यह भी पढ़ें

जिस फिल्म से गाने हटाना चाहते थे अमिताभ बच्चन, उसी के संगीत ने बनाया इतिहास, जानते हैं कौन सी फिल्म थी वो?

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने एक्टिंग की दुनिया से अलग डॉक्टर श्री राम नेने से 17 अक्टूबर 999 को शादी की थी। वही, अगर उनके काम की बात करें तो, माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में नजर आ रही हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.