इन टॉप एक्ट्रेसेस की पढ़ाई के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप, एक तो सिर्फ 5वीं…

जहां बॉलीवुड की एक्ट्रेस एक्टिंग के मामले मे टॉप पर हैं। वहीं, पढ़ाई के मामले में ‘निल बटे सन्नाटा’ ही रह गई।

<p>Alia Bhutt, Deepika Padukone, Katrina Kaif </p>
नई दिल्ली: जहां बॉलीवुड की एक्ट्रेस एक्टिंग के मामले मे टॉप पर हैं। वहीं, पढ़ाई के मामले में ‘निल बटे सन्नाटा’ ही रह गई। दरअसल ये सभी बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाई। आइये हम आपको बताते हैं कि कौन सी एक्ट्रेस कितना पढ़ी लिखी हैं।
कैटरीना कैफ- बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ कभी स्कूल ही नहीं गईं। जी हां, कटरीना को अक्सर अपने माता पिता के साथ किसी न किसी देश में जाना पड़ता था। इसलिए उनकी स्कूल और कॉलेज की एजुकेशन घर पर ही हुई है। उन्हें पढ़ाने के लिए होम ट्यूटर लगाया गया था।
प्रियंका चोपड़ा- देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शुरू से ही एक क्रिमिनल सयकोलॉजिस्ट बनाना चाहती थी जिसके लिए प्रियंका मुंबई के जयहिंद कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन मिस इंडिया बनने और मॉडलिंग में आने के बाद वह भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं।
दीपिका पादुकोण- बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी सफलता के झंडे गाढ़ चुकीं दीपिका ने बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई ही कर पाईं। 12वीं पूरी करने के बाद माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में एडमिशन लिया था, लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।
सोनाक्षी सिन्हा- दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से स्कूलिंग पूरी की है। इसके बाद सोनाक्षी ने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरे वुमन यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की डिग्री ली है।
आलिया भट्ट- बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। आलिया ने 12वीं के बाद ही फिल्मी करियर शुरू कर दिया था। इसलिए वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाई।

सोनम कपूर- एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने खुद बताया था कि बॉलीवुड में आने के बाद उनको अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। सोनम ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है।
करिश्मा कपूर- बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं करिश्मा कपूर आज भी लोगों के दिलों की धड़कन हैं। लेकिन करिश्मा ने सिर्फ 5th क्लास तक पढ़ाई की है। जी हां, करिश्मा ने बॉलीवुड में अपने कदम जमाने के लिए 5th के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था।
यह भी पढ़ें

इस फिल्म के लिए श्रीदेवी ने लिया था इतना बड़ा रिस्क, दांव पर लगा दी थीं अपनी आंखें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.