करिश्मा कपूर का बॉलीवुड के इन टॉप एक्टर्स के साथ रहा अफेयर, एक था शादीशुदा

करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ बहुत उतार-चढ़ाव भरी रही। शादी के पहले हो या बाद उन्हें हर बार रिश्ते में धोखा ही मिला। 90 के दशक में करिश्मा का कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका

<p>Karisma Kapoor</p>

नई दिल्ली | बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस रहीं करिश्मा कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं। करिश्मा 90 की दशक की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। करिश्मा ने जितनी हिट फिल्में दी हैं उतना ही विफल उनकी निजी जिंदगी रही है। करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी हालांकि कुछ सालों बाद साथ रहने के बाद दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं शादी से पहले करिश्मा के कई अफेयर भी रहे जिसने खूब सुर्खियां बंटोरी थी। उन्हें हर बार प्यार में धोखा ही नसीब हुआ।

एक एक्ट्रेस के लिए करिश्मा को मिला धोखा!

90 के दशक में करिश्मा वो एक्ट्रेस बन गई थी कि हर एक्टर उनके साथ काम करना चाहता था। करिश्मा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अजय देवगन के साथ कई फिल्मों में काम किया। यहीं से दोनों की नजदीकियों की खबरें मीडिया में आने लगी। करिश्मा और अजय के अफेयर की खबरें फिल्म जिगर के दौरान आने लगी थीं। दोनों कई बार एक साथ दिखाई दे जाते थे। हालांकि कहते हैं कि अजय की लाइफ में काजोल की एंट्री के बाद करिश्मा से उन्होंने दूरी बना ली थी। दोनों का रिश्ता इसी कारण खत्म भी हो गया था।

इस एक्टर का पिता ने मांगा था हाथ

इसके बाद करिश्मा की जिंदगी में उस शख्स की एंट्री हुई जिसका हाथ खुद उनके पिता रणधीर कपूर मांगने गए थे। विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ करिश्मा तय होने वाला था। करिश्मा ने अक्षय के साथ एक मैगजीन कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाया था और वहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। एक वेबसाइट के मुताबिक, इस बात की भनक लगते ही रणधीर कपूर ने अक्षय के घर बेटी का रिश्ता भेजा था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता नहीं चाहती थी कि बेहद कम उम्र में उनकी बेटी की शादी हो जाए। उन्होंने इस रिश्ते से खुद ही इंकार कर दिया। उन्हें डर था कि शादी के बाद करिश्मा के करियर पर ब्रेक लग जाएगा।

शादीशुदा एक्टर के प्यार में दीवानी थी एक्ट्रेस

करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी 90s की मोस्ट फेवरेट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी। जिसमें हीरो नंबर 1, आंटी नंबर 1, राजा बाबू, दुलारा, खुद्दार और शिकारी जैसी फिल्में शामिल हैं। खबरों की मानें तो फिल्म के शूटिंग सेट पर दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। गोविंदा करिश्मा की बहुत केयर किया करते थे। जिसकी भनक उनकी पत्नी सुनीता को लग गई और गोविंदा ने करिश्मा से दूरी बनानी शुरू कर दी। गोविंदा के शादीशुदा होने के कारण ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका।

बच्चन परिवार के खानदान की बनती बहू

करिश्मा की जिंदगी में अभिषेक बच्चन वो शख्स रहे जिससे शादी करने के लिए वो खुद भी बहुत एक्साइटेड थीं। दोनों फिल्मी परिवार से होने के कारण एक दूसरे को बचपन से जानते थे। वहीं बच्चन परिवार का रिश्ता भी कपूर में हुआ है। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की शादी करिश्मा की बुआ के बेटे से हुई है। हालांकि वो अब अपने पति से अलग रहती हैं। यही कारण था कि कपूर और बच्चन परिवार के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें करिश्मा और अभिषेक की सगाई भी हो गई थी। अमिताभ ने खुद अपने जन्मदिन पर इसका ऐलान किया था। करीना भी अभिषेक को जीजू बुलाया करती थीं। लेकिन किसी कारण बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया।
पति ने नहीं निभाया साथ

इसके बाद करिश्मा की जिंदगी में आखिरकार वो पल आया जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई। करिश्मा की पहली और संजय की ये दूसरी शादी थी। करिश्मा को दो बच्चे भी हुए लेकिन उसके बाद दोनों में अनबन की खबरें आने लगीं। करिश्मा ने संजय पर मारपीट तक का आरोप लगाया। बाद में दोनों का तलाक हो गया।

अब खबरें हैं कि करिश्मा बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाला के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट हुए हैं। हालांकि करिश्मा ने शादी को लेकर कभी कोई बात नहीं की है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.