रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था। रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी (Ranveer Singh Bhavnani) है। लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना सरनेम हटा दिया। क्योंकि सरनेम के साथ उनका नाम काफी लंबा था।
रणवीर सिंह और एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) रिश्ते में कजिन लगते हैं। रणवीर के पिता और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की पत्नी सुनीता कपूर आपस में चचेरे भाई बहन हैं। एक्टर की दादी चांद बर्फ भी फेमस एक्ट्रेस रह चुकी थीं। उन्होंने राज कपूर की फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं। उनका खानदान भारत-पाकिस्तान का बंटवारे से पहले करांची में रहता था। विभाजन के बाद रणवीर सिंह के माता-पिता मुबंई आ गए। रणवीर के परिवार में उनके पिता जगजीत सिंह भावनानी, मम्मी अंजु भावनानी और बड़ी बहन रितिका भावनानी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं। रणवीर गर्व के साथ खुद को मम्माज बॉय कहते हैं।