अब स्टेज पर म्यूजिकल लाइव दिखाई जाएगी ‘Bajirao Mastani’, रजनीश दुग्गल बनेंगे बाजीराव

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ (film ‘Bajirao Mastani) अब स्टेज पर म्यूजिकल लाइव (stage as Musical Live) के रूप में दिखाई जाएगी।

<p>Bajirao Mastani</p>

बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood actress) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ (film Bajirao Mastani) अब स्टेज पर म्यूजिकल लाइव (stage as Musical Live) के रूप में दिखाई जाएगी। इसके म्यूजिकल प्ले वर्जन (संगीतमय नाटक) में अभिनेता रजनीश दुग्गल बाजीराव (Rajneesh Duggal as Bajirao) के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा दो मशहूर कथक डांसर्स (famous Kathak dancers) शैलजा नलवडे और अनुसुआ मजूमदार उनकी पत्नी मस्तानी और काशीबाई के किरदारों में होंगी। रजनीश ने बताया कि स्टेज शो में कुल 10 म्यूजिकल सीक्वेंस रखे गए हैं जिनमें 12 एक्टर्स और 50 डांसर्स शामिल होंगे।

पंडित बिरजू महाराज से सीखा छऊ नृत्य
अभिनेता ने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि मैंने इस नए वर्जन के लिए पंडित बिरजू महाराजजी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। मैंने इस प्रोजेक्ट के लिए छऊ नृत्य भी सीखा है, जो अपने आप में एक अलग अनुभव था। उन्होंने आगे कहा, शुरू में योजना थी कि इस नाटक को अलग-अलग शहरों और देशों में ले जाएं, लेकिन अब संभावना है कि हम इसे ऑनलाइन लेकर आएंगे। इस पर अभी चर्चा चल रही है। मैत्रेयी पहाड़ी के निर्देशन में बने इस नाटक के क्रिएटिव डायरेक्टर बिरजू महाराज हैं।

रणवीर, दीपिका और प्रियंका भी हो सकते है शामिल
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस म्यूजिकल शो को अप्रेल के मध्य में दिल्ली में पेश करने के बाद मुंबई, दुबई और लंदन में दिखाया जाना था। इसके लिए हर जगह की ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए शो में परिवर्तन भी किए गए। हालांकि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण इसके शो किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। माना जा रहा है कि इस शो का लाइव परफॉर्मेंस होता है या इसे भी फिल्मों की तरह ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाता है। बताया तो यह भी जा रहा है कि इसमें रणवीर, दीपिका और प्रियंका को भी बुलाया जा सकता है।

Bajirao Mastani

2015 में आई थी बाजीराव मस्तानी
यह नाटक संजय लीला भंसाली की 2015 में आई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ पर आधारित है, जिसमें मराठा पेशवा बाजीराव और मस्तानी की कहानी दिखाई गई है। इसमें रणवीर सिंह ने बाजीराव और दीपिका पादुकोण ने मस्तानी की भूमिका निभाई है, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का रोल निभाया है। मैत्रेयी पहाड़ी के निर्देशन में बने इस नाटक के क्रिएटिव डायरेक्टर बिरजू महाराज हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.