Holi 2021: बॉलीवुड सेलेब्स ने दी फैंस को होली की बधाई

देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को होली की बधाई देते हुए नज़र आए। सेलेब्स ने अपने अलग-अलग अंदाज में लोगों को होली की बधाई दी।

<p>Amitabh Bachchan To Priyanka Chopra Gave Holi Wishes To Fans</p>

नई दिल्ली। आज यानी कि 29 मार्च को देशभर में रंगो का खूबसूरत त्योहार होली मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपनी दुश्मनी को भूलकर लोगों के चेहरों पर रंग लगाकर उन्हें गले लगाते हैं। इस बार कोरोनावायरस का प्रकोप की वजह से त्योहार का रंग फीका सा देखने को मिल रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग होली की बधाई बड़े ही खास अंदाज में दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने चाहनेवालों को होली की बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि स्टार्स ने अपने फैंस को किस अंदाज में कहा ‘हैप्पी होली’।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1376123712714334210?ref_src=twsrc%5Etfw

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने होली की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बड़े ही कूल अंदाज में विश करते हुए कहा है कि “हैप्पी फेस्टिवल डे टू ऑल: लैलेट अल बारा आह…अमिताभ पोस्ट में आगे लिखते हैं कि हमारे मुस्लिम दोस्तों को क्षमा करने की रात, हमारे ईसाई दोस्तों के लिए पाम संडे, यहूदी मित्रों के लिए, होली टू हिंदू दोस्तों। क्या संयोग है। बिग बी कहते हैं कि हर सौ साल या सभी एक साथ मनाते हैं।”

 

https://twitter.com/hashtag/HappyHoli?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी होली के रंगों में रंगी हुई नज़र आईं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस की टीम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में कंगना के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने बॉलीवुड सॉन्ग “होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं।” साथ ही कंगना ने बताया कि वह इस बार जैसलमेर में होली मनाएंगी।

https://twitter.com/hashtag/HappyHoli?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

प्रियंका चोपड़ा

देश से दूर विदेश में रह रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी होली के रंगों में नज़र आईं। उन्होंने पति निक जोनस संग जमकर होली की। होली की तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने फैंस को बधाई देते हुए कहा कि रंगों का प्योहार उनका सबसे मन पसंदीदा त्योहार है। वह उम्मीद करती हैं कि सभी अपने प्रियजनों के साथ इस त्योहार को घर पर रहकर ही मनाएंगे।

https://twitter.com/ananyapandayy/status/1376169592406614019?ref_src=twsrc%5Etfw

अनन्या पांडे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने फैंस को होली की बधाई देते हुए ट्वीट में बताया है कि होली आक्रोश को पीछे छोड़ती है। होली सकारात्मकता, और जीवन की छोटी सी खुशियों को इस दिन गले लगती हैं। आपको और आपके प्रियजनों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

https://twitter.com/iHrithik/status/1376196473239445508?ref_src=twsrc%5Etfw

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने होली की बधाई देते हुए ट्विटर पर एक छोटी सी वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि प्यार, हंसी, हैप्पी होली, खूबसूरत लोग, और धन्य रहें।

https://twitter.com/TandonRaveena/status/1376232343233425408?ref_src=twsrc%5Etfw

रवीना टंडन

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बेहद ही खास अंदाज में अपने चाहने वालों को होली की बधाई दी है। रवीना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “मोहब्बत के रंग लगाती है होली | ऊँच नीच, निर्बल सबको गले लगाती है होली |दोस्त बनकर दुश्मन को रंग देती है, प्रेम-प्रीत का सबक पढ़ाती है होली | – अब्दुल रहमान अंसारी l. आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ ।”

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.