बॉलीवुड

आलिया भट्ट के भाई लगते हैं इमरान हाशमी, बॉलीवुड के ये सेलेब्स भी असल जिंदगी में हैं सिबलिंग, जानकर हो जाएंगे हैरान

5 Photos
Published: April 10, 2024 12:03:59 pm
1/5

 

आलिया भट्ट-इमरान हाशमी


आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भाई-बहन का रिश्ता है। दरअसल, आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं। इस लिहाज से आलिया और इमरान भाई-बहन हैं।

 

2/5

 

सोनम कपूर और रणवीर सिंह


सोनम कपूर और रणवीर सिंह भी रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी एक दूसरे की बहन हैं, ऐसे में ये सेलेब्स भी रिश्ते में भाई-बहन हुए।

 

3/5

 

काजोल और मोहनीश बहल


काजोल और मोहनीश बहल भी बॉलीवुड के ऐसे सेलेब्स हैं, जिनके बीच भाई-बहन का रिश्ता है। दरअसल, मोहनीश बहल की मां और काजोल की मां सगी बहन हैं।

 

4/5

 

करण जौहर-आदित्य चोपड़ा


करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के बीच भाई का रिश्ता है। दोनों चचेरे भाई लगते हैं।

 

5/5

 

काजोल-रानी मुखर्जी


काजोल और रानी मुखर्जी भी बहनें हैं। रिश्ते में दोनों एक दूसरे की चचेरी बहन लगती हैं।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.