अक्षय की ‘सूर्यवंशी’ और रणवीर की ’83’ होगी​ थियेटर्स में रिलीज, त्योहारी सीजन में आएगी फिल्में

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty ) की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ( Sooryavanshi Movie ) लॉकडाउन से पहले 24 मार्च को रिलीज की जानी थी। आधिकारिक घोषणा के बाद कोरोना महामारी के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। हालांकि रोहित ने कहा था कि इसे थियेटर में ही रिलीज किया जाएगा।

<p>अक्षय की &#8216;सूर्यवंशी&#8217; और रणवीर की &#8217;83&#8217; होगी​ थियेटर्स में रिलीज, त्योहारी सीजन में आएगी फिल्में</p>

मुंबई। कोरोना वायरस के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान ना ही कोई फिल्म सिनेमाघर में रिलीज की गई और ना ही किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग हुई। अनिश्चितता के माहौल में कई बड़ी फिल्मों को ओटीटी पर उतार दिया गया। अब अनलॉक 1.0 में सिनेमाघर मालिकों के लिए राहत की खबर आई है। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) स्टारर ‘सूर्यवंशी’ ( Sooryavanshi Movie ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ’83’ ( Film 83 ) को थियेटर्स में रिलीज किया जाएगा। दोनों मूवीज की संभावित रिलीज की घोषणा मल्टीप्लेेक्स चैन की तरफ से किया गया है। अभी तक निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रोहित शेट्टी ने पहले ही कर दी घोषणा

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty ) की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ लॉकडाउन से पहले 24 मार्च को रिलीज की जानी थी। आधिकारिक घोषणा के बाद कोरोना महामारी के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। हालांकि रोहित ने कहा था कि इसे थियेटर में ही रिलीज किया जाएगा। मल्टीप्लेक्स के अनुसार, अब इस मूवी को दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, कैटरीना कैफ और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

क्रिसमस पर होगा क्रिकेट का जश्न

कबीर खान की फिल्म ’83’ लम्बे समय से रिलीज को तैयार है। लॉकडाउन के चलते कोई फैसला नहीं लिया जा सका। कपिल देव की अगुवाई में भारत की विश्व क्रिकेट कप की जीत पर आधारित ये फिल्म अब क्रिसमस के दौरान थियेटर्स में रिलीज की जाएगी। पिछले कुछ वर्षों से क्रिसमस मूवी रिलीज पर आमिर खान का कब्जा रहा है। ’83’ में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

https://twitter.com/_PVRCinemas/status/1277776366776221696?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/CarnivalCin/status/1277776365752745989?ref_src=twsrc%5Etfw

थियेटर मालिकों की अपील
ओटीटी पर फिल्मों की रिलीज को लेकर थियेटर मालिक पहले भी निराशा जता चुके हैं। अब ओटीटी पर सात बड़ी फिल्मों के आने की घोषणा के बाद थियेटर मालिकों ने अपनी बात दोहराई है। उनका कहना है कि फिल्म निर्माताओं को भरोसा रखना चाहिए। सबकुछ धीरे—धीरे ट्रैक पर आ रहा है। सिनेमा हाल भी जल्द खोले जाएंगे। उन्होंने कुछ सर्वे रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि दर्शक फिल्मों को थियेटर्स में देखना चाहते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.