बॉडी एंड सॉल

सर्दियों में करें ये योगासन, जोड़ो के दर्द में मिलेगा आराम

5 Photos
Published: December 30, 2023 12:42:04 pm
1/5

सर्दी के मौसम में जहां घर के बुजुर्ग जोड़ों के दर्द से कराहते नजर आते हैं, वहीं बच्चे खांसी-जुकाम, तो महिलाएं पीठ दर्द से परेशान रहती हैं। सर्दी में इन सभी समस्याओं से बचाव के लिए करें ये योगासन और प्राणायाम। इनसे शरीर का तापमान भी सही रहेगा।

2/5

सर्वांगासन: रक्त संचार ठीक रहता है। दमा और खांसी में आराम मिलता है। सीधे लेट जाएं। सांस छोड़ते हुए कमर को जमीन से ऊपर उठाएं। दोनों पैर ऊपर सीधे होंगे।

3/5

शशांकासन: इसे करने से जोड़ों, गर्दन और कंधे के दर्द में राहत मिलती है। इसमें वज्रासन में बैठ जाएं। सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को बिना मोड़े आगे की ओर झुकाएं। ऐसा तब तक करना है जब तक कि आपका सिर फर्श से स्पर्श न कर जाए। थोड़ी देर इस स्थिति में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

4/5

सूर्यभेद प्राणायाम: इससे शरीर का तापमान सही रहता है। वात-कफ दोष का निवारण होता है। सीधे बैठ जाएं और सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। इस प्राणायाम में दाएं नथुने से सांस लें। फिर थोड़ी देर नाक बंद करें। उसके बाद दाएं नथुने से ही सांस छोड़नी है।

5/5

कटि चक्रासन: गर्दन और पीठ की जकड़न दूर होती है। खड़े होकर कंधों की ऊंचाई पर भुजाओं को बगल में फैलाएं। शरीर के ऊपर के हिस्से को दाईं ओर मोड़ें। बायां हाथ दाएं कंधे पर और दायां हाथ पीछे की तरफ घूमता हुआ कमर पर हो।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.