पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को जलाया जिंदा, उपचार को दौरान मौत

पुलिस के अनुसार तखतपुर लिदरी निवासी राकेश महादेवा पिता रेशम महादेवा (31) आदतन शराबी है। 9 सितम्बर की रात पत्नी सत्यवती महादेवा के साथ विवाद हो गया। पति पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ा की पति राकेश महादेवा ने पत्नी सत्यवती पर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा फरार हो गया।

<p>पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को जलाया जिंदा, उपचार को दौरान मौत</p>

बिलासपुर. तखतपुर थाना क्षेत्र के लिदरी निवासी एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते माह भर पूर्व अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे जिंदा जला दिया था। घायल पत्नी को उपचार के लिए बिलासपुर के बर्न एंड ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया था। उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पति को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार तखतपुर लिदरी निवासी राकेश महादेवा पिता रेशम महादेवा (31) आदतन शराबी है। 9 सितम्बर की रात पत्नी सत्यवती महादेवा के साथ विवाद हो गया। पति पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ा की पति राकेश महादेवा ने पत्नी सत्यवती पर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा फरार हो गया। आग झुलसी सत्यवती को परिजनों ने गंभीर अवस्था में बिलासपुर के बर्न एंड ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए दाखिल कराया था।

प्यार की डगर पर चलने के लिए जंगल में छोड़ आए बंदूक, अब पुलिस कराएगी विवाह

उपचार के दौरान के दौरान सत्यवती महादेवा ने 17 सितम्बर को दम तोड़ दिया। उपाचर के दौरान हुई मौत के बाद तखतपुर पुलिस ने फरार पति राकेश महादेवा पर आईपीसी की धारा 294, 323, 307 व 302 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपने घर लिदरी के आसपास देखा गया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी पति राकेश महादेवा को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड में जेल दाखिल कराया है।

ये भी पढ़ें: साल तक यातना सहने के बाद आखिरकार घनश्याम की हुई घर वापसी, जासूस समझ पाकिस्तानी सेना ने किया था गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.