‘अब लाखों की रॉयल एनफील्ड बाइक 100 रुपए में पहुंच जाएगी आपके घर’

बाइक के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भी रॉयलएन्फील्ड बुलेट की सवारी करना चाहते हैं। तो सिर्फ आपको हर दिन 100 बचाने होंगे।

<p>&#8216;अब लाखों की रॉयल एनफील्ड बाइक 100 रुपए में पहुंच जाएगी आपके घर&#8217;</p>

नई दिल्ली : बाइक चलाने वाले ही रॉयल एन्फील्ड की कीमत को समझ सकते हैं। हर बाइकर का सपना होता है बुलेट की सवारी। अगर आपका ये सपना अभी तक अधूरा है तो आज हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन्स बताएंगे जो आप आराम से खरीद सकते हैं।और इसके लिए आपको लाखों रू जोड़ने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है बल्कि आप हर 100रू से भी कम की बचत में ये बाइक घर ला सकते हैं।

नई गाड़ी खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें ये खबर क्योंकि ये कंपनी दे रही है 1.5 लाख तक की छूट

दरअसल रॉयल एन्फील्ड की बाइक 1.03-2.08लाख रू तक आती है। तो अगर आप अपनी गाड़ी के लिए फाइनेंस करा लेते हैं तो आपको काफी सहूलियत मिल जाएगी। अब सोचिए अगर आप 5 साल के लिए 1 लाख रू का लोन लेते हैं तो 2170 रू की मासिक किस्त पर अपनी पसंदीदा गाड़ी घर ला सकते हैं। मंथली इंस्टॉलमेंट के लिए आपको हर दिन महज 70 रू बचाने होंगे।अब समझ आया कि हम क्या कह रहे हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं कि इतनी बचत हर दिन करके आप कौन कौन सी बाइक्स खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।

Bullet-350

बुलेट-350 खरीदने के लिए आपको 10 फीसदी की दर से 1लाख रू का लोन लेना होगा।इसके अलावा 13000रू की डाउन पेमेंट करके आप बुलेट-350 की शाही सवारी कर सकते हैं। डाउन पेमेंट के बाद आपको हर महीने सिर्फ 2124 रू की emi देनी होगी।

अगर आपको बुलेट नहीं कोई और गाड़ी लेनी है तो रॉयल एनफील्ड में ही कुछ और ऑप्शन्स भी हैं।

Thunderbird-350

थंडरबर्ड 350 की कीमत 1,42000 की कीमत की इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको 42000 हजार रू की डाउन पेमेंंट करनी होगी। जिसके बादग आपको बुलेट 350 की emi में ही ये गाड़ी मिल जाएगी।
परिंदा भी पंजा नहीं मार पाएगा इतनी सुरक्षित होगी आपकी कार, करने होंगे बस ये काम

bullet-500

इस गाड़ी के लिए आपको 68000 रू की डाउन पेमेंट करनी होगी जिसके बाद आप उतनी ही emi पर ये बाइक भी खरीद सकते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.