प्रदेश में सबसे गर्म रहा बीकानेर, पारा 47 के पार

प्रदेश में सबसे गर्म रहा बीकानेर, पारा 47 के पार

<p>प्रदेश में सबसे गर्म रहा बीकानेर, पारा 47 के पार</p>
बीकानेर. अंचल में दिन भर झुलसाने वाली लू ने बेहाल कर रखा है। मंगलवार को पूरे दिन छह किमी प्रति घंटे से गर्म हवा चलती रही। इस दौरान तापमान ४७ डिग्री के पार पहुंच गया। सुबह से गर्म हवा के चलते शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन के तापमान में एक डिग्री व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे बीकानेर पूरे प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। शाम सूर्यास्त के बाद भी दक्षिणी पश्चिमी हवा से गर्मी से राहत नहीं मिली।
दिन व रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में लू चलने की संभावना है। सुबह 9 बजते ही सूरज ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। 10 बजे से गर्म हवा ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर में हालात यह थे कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इस बार मौसम में गर्मी का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल तापमान ज्यादा दर्ज किया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.