ओडिशा के केंद्रपाड़ा में दंपति ने यह कर दिखाया। मिली जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय सुरेंद्र पति और उनकी पत्नी साबित्री (78) बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्हें केंद्रपाड़ा के कोविड—19 सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां उचित चिकित्सकीय इलाज, डॉक्टरों की परामर्श और अपने सकारात्मक रवैये के चलते बीमारी ने इन दोनों के आगे घुटने टेक दिए। सुरेंद्र पति को कैंसर से भी पीड़ित है फिर भी उन्होंने यह कर दिखाया। जिले के कलेक्टर ने कहा कि दोनों के उज्जवल भविष्य की हम कामना करते हैं, इन्होंने अन्य लोगों को भी प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उनकी हौसला अफजाई की।
(Coronavirus Cases In Odisha)…
गौरतलब है कि 17,437 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 119 लोगों की मौत हो चुकी हैं।