भोपाल

कोरोना की वजह से पॉपुलर हुआ ये ऐप, TikTok, WhatsApp को छोड़ा पीछे

Zoom ऐप के बेसिक वर्जन के जरिये एक साथ एक बार में 50 लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं

भोपालApr 02, 2020 / 01:06 pm

Tanvi

भोपाल/ कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार तमाम तरह के तरीके अपना रही है। इस वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए 21 दिन का लॉकडाउन भी किया गया है। लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था से लेकर बिजनेस तक सभी प्रभावित हैं। वहीं कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। जिसके कारण लगभग सभी कर्मचारियों को अपने घर से काम करने के लिए कहा गया है। इस बीच भारत में एक एप बहुत ही पॉपुलर हो रहा है। इस एम ने WhatsApp, Instagram और TikTok को भी पॉपुलॉरिटी में पीछे छोड़ दिया है।

पढ़ें ये खबर- UGC NET समेत सात परीक्षाओं की आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

दरअसल, हम जिस ऐप के बारे में बात कर रहे हैं वो ऐप Zoom ऐप है। यह एक ऐसा ऐप है जो कि एक क्लाउड कॉन्फ्रेंसिंग का प्लेटफॉर्म है। इसे मोबाईल पर भी आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। अब तो यह ऐप भारत में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड होने वाला ऐप बन चुका है।

Zoom ऐप से 50 लोग एक साथ कर सकते हैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Zoom ऐप कि खास बात यह है की इस ऐप के इसके बेसिक वर्जन के जरिये एक साथ एक बार में 50 लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। हालांति ये ऐप iOS के लिए भी है, लेकिन गूगल प्ले स्टोर के मुताबिक भारत में एंड्रॉयड यूजर्स की संख्या ज्यादा है। फिलहाल ये ऐप प्ले स्टोर पर पांचवे नंबर पर आ गया है, इसे वर्ल्डवाइड 100 मिलियन बार से भी ज्यादा डाउनलोड किया गया है।

Zoom ऐप पर एक लगा था बड़ा आरोप

हाल ही में साइबर सिक्योरिटी फर्म ने जानकारी दी थी कि Zoom ऐप का iOS वर्जन यूजर्स का डेटा फेसबुक के साथ शेयर कर रहा है। जबकी फेसबुक और जूम ऐप एक दूसरे से कोई संबध नहीं रखते। इसलिए सवाल उठ रहे थे कि फेसबुक के साथ ये कंपनी यूजर डेटा क्यों शेयर कर रही है। लेकिन Zoom ऐप पर यह बड़ा आरोप लगने के बाद Zoom के फाउंडर ने ये कहा है कि उस फीचर को कंपनी रिव्यू कर रही है, जो यूजर का डेटा फेसबुक के साथ शेयर कर रहा है। हालांकि अब कंपनी ने फेसबुक के साथ डेटा शेयर वाले इस फीचर को रोक दिया है।

Home / Bhopal / कोरोना की वजह से पॉपुलर हुआ ये ऐप, TikTok, WhatsApp को छोड़ा पीछे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.