इस बार लोगों को ज्यादा नहीं सताएगी गर्मी, जल्द आयेगा मानसून

एक चक्रवात के साथ दो द्रोणिकाएं बनने के चलते मौसम बिगड़ा है…

<p>weather forecast</p>

भोपाल। प्रदेश के पूर्वी और चंबल संभाग के जिलों में गुरुवार को तेज बौछारें (weather forecast) पड़ीं। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी और बैतूल जिलों में गरज-चमक के साथ हवाएं चलने और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक एक चक्रवात के साथ दो द्रोणिकाएं बनने के चलते मौसम बिगड़ा है। अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

 

जानिए इस बार कब आयेगा मॉनसून

वहीं दूसरी ओर मौसम को लेकर राहतभरी खबर है। देश में मानसून एक जून को केरल के तट पर दस्तक दगा। मौसम विज्ञान विभाग आइएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार मानसून इस बार सामान्य समय पर आ रहा है। जून से सितंबर तक देश में अच्छी बारिश के संकेत हैं। 75% बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण होती है, जो इस बार 98% वारिश कराएगा।

वहीं मध्यप्रदेश में मानसून के तय समय पर आने का अनुमान है। पहले इसके आने की तारीख 14 जून थी, जिसे पिछले वर्ष 22 जून कर दिया गया था। यह किसानों के लिए सुखद खबर है, क्योंकि किसान वर्ग जून से सिंतबर तक होने वाली वर्षा पर निर्भर रहता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. राजीवन ने बताया कि आइएमडी 15 मई को आधिकारिक मानसून पूर्वानुमान जारी करेगा। इसमें मानसून से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बारिश से संबंधी पूर्वानुमान 31 मई को जारी होगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.