पूरे देश से हो गई मानसून की विदाई, प्रदेश में तापमान स्थिर, धीरे-धीरे बढ़ेगी सर्दी

– प्रदेश में सबसे कम तापमान रायसेन में 14.5 डिग्री हुआ दर्ज, बैतूल में 14.8
– हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंड ने दिखा दिया असर, पारा पहुंचा 11 पर
 

<p>पूरे देश से हो गई मानसून की विदाई, प्रदेश में तापमान स्थिर, धीरे-धीरे बढ़ेगी सर्दी</p>
भोपाल. प्रदेश से एक पखवाड़े पहले विदा हो चुके दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई सोमवार को पूरे देश से हो गई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले तीन से पांच दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं आएगा, न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे नीचे जाएंगे। प्रदेश में सोमवार को सबसे कम तापमान रायसेन में 14.5 डिग्री दर्ज किया गया, पश्चिमी हिस्से में ही बैतूल में तापमान 14.8 डिग्री रहा। हालांकि प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में जाड़ा कड़कड़ाने के करीब आ गया है, यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
तीन दिन बाद आएगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञ एसके नायक ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी हिस्सों में रात का तापमान ऊपर दिख रहा है। 27 अक्टूबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक एवं पश्चिम में सामान्य से कम रहने की संभावना है। इसके बाद से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है एवं इसके बाद प्रदेश अधिकांश हिस्सों में सामान्य से सामान्य से नीचे रहेगा और सर्दी बढ़ेगी।
नायक ने बताया कि, देश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी के बीच पूरे देश से सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो गई। इस बीच प्रदेश में एक नवम्बर तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान-
रायसेन- 14.5

बैतूल- 14.8
भोपाल- 16.1

खरगौन- 16.2

——
पूर्वी हिस्सों में-

छिंदवाड़ा- 14.8
मण्डला- 15

उमरिया- 17.6
सागर – 18.1
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.