दूसरी बार मंत्री बने विश्वास सारंग, इस तरह शुरू हुई थी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत

नरेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वास सारंग ने ली मंत्री पद की शपथ

<p>दूसरी बार मंत्री बने विश्वास सारंग, इस तरह शुरू हुई थी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत</p>

भोपाल। राजभवन में आज सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन ने कई मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में नरेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वास सारंग भी शामिल रहे। विधायक विश्वास सारंग दूसरी बार मंत्री बने है। विश्वास सारंग का जन्म 29 दिसम्बर 1971 को हुआ। मंत्री विश्वास सारंग की शिक्षा स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल लखेरापुरा, भोपाल से हुई है, जहां उन्होंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।

 

राजनीतिक यात्रा की शुरुआत
इसके बाद मंत्री विश्वास सारंग ने गोंदिया जिले के M.I.E.T. महाविद्यालय से बी.ई. (सिविल इंजीनियरिंग) की उपाधि प्राप्त की। वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। अपने छात्र जीवन में रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले मंत्री विश्वास सारंग ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की।

कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया
विश्वास सारंग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मध्यप्रदेश के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे 2008 से भोपाल के नरेला से मध्यप्रदेश विधानसभा के पहले एवं वर्तमान विधायक हैं। सारंग ने 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अधीन मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया।

 

सारंग के राजनीतिक कैरियर पर एक नजर

1993 से 1995 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

1998 से 2001 तक भारतीय जनता युवा मोर्च में भोपाल महानगर के ज़िलाध्यक्ष।

2002 से 2004 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य।

1999 से 2004 तक भोपाल नगर निगम वार्ड 14 से पार्षद।

2004 से 2007 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री।

2007 से 2010 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष।

2008 से 2014 तक वनोपज संघ के अध्यक्ष।

2008 से पदस्थ नरेला विधानसभा क्षेत्र भोपाल के विधायक।

2010 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।

2011 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता।

2013 में नरेला क्षेत्र, भोपाल से पुनः विधायक।

2016 में भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रहे थे।

 

मंत्री पद की शपथ दिलाई
राजभवन में सुबह लगभग 11बजकर 2 मिनट पर राज्यपाल आनंदीबेन मंच पर पहुंची और फिर शपथ ग्रहण शुरू हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन ने गोपाल भार्गव को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद विजय शाह मंत्री पद शपथ ली। इसके बाद जगदीश देवड़ा,बिसाहूलाल सिंह,यशोधरा राजे सिंधिया,भूपेंद्र सिंह, एदल सिंह कंसाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग,इमरती देवी,प्रभु राम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुमन सिंह तोमर,प्रेम सिंह पटेल,ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव विधायक को मंत्री पद की शपथ राज्यपाल आनंदीबेन ने दिलाई।

 

राज्यमंत्री की शपथ ली
इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन ने राज्यमंत्री को शपथ दिलाई। राज्यमंत्री की शपथ लेने वाले भारत सिंह कुशवाहा,इन्दर सिंह परमार,रामखेलावन पटेल, रामकिशोर कावरे, बृजेंद्र सिंह यादव गिर्राज दंडोतिया, सुरेश धाकड़,ओपीएस भदौरिया, ने राज्यमंत्री की शपथ ली।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.