भोपाल

अभी खरीद लें सोना, एक बार फिर सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट, जाने क्या है आज का रेट

जानिए कीमतों में आई कितनी कमी….

भोपालFeb 28, 2021 / 12:32 pm

Ashtha Awasthi

gold

भोपाल। बीते कई दिनों से लगातार सोने के दाम (Gold price) लगातार घट रहे है। लगातार सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीते दिन मार्केट बंद होने के बाद सोने के भावों में गिरावट (Gold price today) देखी गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि अकेले पिछले दो महीनों में सोना 3,000 से ज्यादा सस्ता हो चुका है। वहीं बात कोरोना काल की करें तो अगस्त, 2020 के रिकॉर्ड हाई से तुलना करें तो सोना 10,000 से ज्यादा की गिरावट ले चुका है।

गिर गए हैं रेट

बात अगर राजधानी भोपाल की करें तो यहां पर लगातार सराफा बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है। इसका कारण सोने के रेट में आई गिरावट है। आज यानी 28 फरवरी को राजधानी भोपाल में सोने 24 कैरेट गोल्ड का भाव 47390.00 प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 71600.00 प्रति किलो है।

वैश्विक बाजार में सोने की बिक्री

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के लिए हाजिर कीमतें तीसरे दिन 342 रुपये तक गिर गईं, रुपये में तेज गिरावट के बावजूद वैश्विक बाजार में सोने की बिक्री रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,760 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 26.78 डॉलर प्रति औंस थी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.