भोपाल

दुर्गा पूजा और दीपावली के लिए 25 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

-यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय

भोपालOct 05, 2019 / 01:24 am

manish kushwah

दुर्गा पूजा और दीपावली के लिए 25 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

भोपाल. भोपाल रेल मंडल ने दुर्गा पूजा एवं दीपावली के अवसर पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए मंडल से गुजरने वालीं 13 ट्रेनों में अस्थायी तो 12 में स्थायी रूप से कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। 12645/12346 अर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन-अर्नाकुलम साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी का अस्थायी कोच लगाया जाएगा। अर्नाकुलम से यह कोच 5 से 26 अक्टूबर के बीच तो हजरत निजामुद्दीन से 8 से 29 अक्टूबर तक ये कोच लगेगा।
हबीबगंज-रीवा सुविधा एक्सप्रेस छह की जगह सात को चलेगी
रेलवे ने 82903 हबीबगंज-रीवा सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस की तारीख में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन छह के बजाय सात अक्टूबर को हबीबगंज से रीवा के लिए जाएगी। रेलवे के मुताबिक यात्री इस ट्रेन में छह अक्टूबर के टिकट पर ही यात्रा कर सकते हैं।


ट्रेन संख्या व नाम कोच (संख्या) कब से कब तक
12148 हजरत निजामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस थर्ड एसी, स्लीपर (दो) 10 से 14 अक्टूबर
12754 हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़ एक्सप्रेस स्लीपर(एक) 23 अक्टूबर से 6 नवंबर
18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस स्लीपर(एक) 5 से 15 अक्टूबर
18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस स्लीपर(एक) 23 से 26 अक्टूबर
22110 हजरत निजामुद्दीन-लोकमान्य तिलक एक्स. थर्ड एसी(एक) 13 नवंबर को
22222 राजधानी एक्सप्रेस थर्ड एसी(एक) 31 अक्टूबर को
12650 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्स. स्लीपर (एक) 15 अक्टूबर से 5 नवंबर
18477 पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस थर्ड एसी(एक) 4 से 10 अक्टूबर
18478 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस थर्ड एसी(एक) 7 से 13 अक्टूबर
22415 विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एक्स. थर्ड एसी (एक) पांच अक्टूबर
22416 नई दिल्ली-विशाखापट्टनम एक्स. थर्ड एसी (एक) सात अक्टूबर
11103 झांसी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 5 स्लीपर, 2 थर्ड व एक सेकंड एसी 7 अक्टूबर से 30 दिसंबर
11104 बांद्रा टर्मिनस-झांसी एक्सप्रेस 5स्लीपर, 2 थर्ड व एक सेकंड एसी 9 अक्टूबर से एक जनवरी
इन ट्रेनों में बढ़ाए गए स्थायी कोच
02186 रीवा-हबीबगंज विशेष एक्स. सेकंड एसी(एक) 6 अक्टूबर से
02189 हबीबगंज-रीवा विशेष एक्स. सेकंड एसी(एक) 9 अक्टूबर से
82903 हबीबगंज-रीवा विशेष एक्स. सेकंड एसी(एक) 5 अक्टूबर से
82904 रीवा- हबीबगंज विशेष एक्स. सेकंड एसी(एक) 8 अक्टूबर से
01703 तिरुन्वेली-जबलपुर विशेष एक्स. थर्ड एसी (एक) 12 अक्टूबर से
01704 जबलपुर-तिरुन्वेली विशेष एक्स. थर्ड एसी (एक) 10 अक्टूबर से
01707 जबलपुर-अटारी विशेष एक्स. थर्ड एसी (एक) 8 अक्टूबर से
01708 अटारी-जबलपुर विशेष एक्स. थर्ड एसी (एक) 9 अक्टूबर से
02197 कोयंबटूर-जबलपुर विशेष एक्स. थर्ड एसी (एक) 14 अक्टूबर से
02198 जबलपुर-कोयंबटूर विशेष एक्स. थर्ड एसी (एक) 12 अक्टूबर से
59821 कोटा-भिण्ड पैंसेंजर स्लीपर (एक) 7 अक्टूबर से
59822 भिण्ड-कोटा पैंसेंजर स्लीपर (एक) 9 अक्टूबर से

Home / Bhopal / दुर्गा पूजा और दीपावली के लिए 25 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.