भोपाल

उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार भोपाल आएंगे सिंधिया, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया।

भोपालNov 19, 2020 / 11:24 am

Pawan Tiwari

उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार भोपाल आएंगे सिंधिया, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार आज भोपाल आ रहे हैं। सिंधिया दो दिवसीय दौरे में कई स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंधिया आज शाम भोपाल दौरे पर पहुंचेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए थे शामिल
बुधवार को चाचौड़ा से कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह के विधायक प्रतिनिधि,गुर्जर महासभा के गुना जिला अध्यक्ष, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सीताराम गुर्जर एवं राघोगढ़ से जनपद सदस्य रामबाबू गुर्जर ने दिल्ली मे भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
विश्वास सारंग के घर जाएंगे सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के घर जाएंगे। विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग का हाल ही में निधन हो गया है। कैलाश सारंग भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में कई स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंधिया शुक्रवार को भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

केन्द्र में बन सकते हैं मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्र में मंत्री बन सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह के अंतिम सप्ताह में अपनी टीम का विस्तार कर सकते हैं। बिहार सहित कई प्रदेशों में उपचुनाव में सफलता हासिल करने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तेज हो गई है। मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा को 19 सीटें दिलाकर शिवराज सरकार को सुरक्षित करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Home / Bhopal / उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार भोपाल आएंगे सिंधिया, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.