MP BY-ELECTION Final Result 2020: भाजपा के कब्जे में बामोरी, सिंधिया फैक्टर ने दिखाया असर

सिंधिया का प्रभाव वाला क्षेत्र…

<p>scindia factor work in bamori, bjp win</p>
मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020 में सिंधिया पर कमाल करने वाले गुना के बामोरी में आखिरकार भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिसोदिया ने अपनी जीत दर्ज करा दी है। इस बार भी गुना जिले की बमोरी सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया फैक्टर काम कर गया है। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सिसौदिया को जीत मिली है, महेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैयालाल अग्रवाल को हराया है।
ये इलाका ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में यहां सिंधिया फैक्टर बीजेपी के पक्ष में काम कर गया। साल 2018 के मुख्य चुनाव में भी इस सीट से महेन्द्र सिंह को ही जीत मिली थी, लेकिन तब वे कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे।
सामने आई जानकारी के अनुसार बमोरी उपचुनाव में मतगणना पूरी हो गई है और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिसोदिया ने ये चुनाव 52384 वोटों से जीत लिया है। इसमें पोस्टल के वोट अभी नहीं जुड़े हैं।

– 23 राउंड में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया 52584 मतों से आगे
– महेंद्र सिंह सिसोदिया को अभी तक 100200 कुल मत प्राप्त हुए
– कन्हैयालाल अग्रवाल को 47616 कुल मत प्राप्त हुए

बमोरी क्षेत्र से 2.06 लाख मतदाता 2018 चुनाव में थे. तब मतदान 79.27 प्रतिशत हुए थे और जीत का अंतर 27920 वोटों का था। यहां परंपरागत प्रतिद्वंद्वी ही मैदान में हैं। भितरघात का डर दोनों ओर से था, इस सीट पर आदिवासी वोट निर्णायक रहते हैं। इस चुनाव में जनता ने अपना रुख साफ नहीं किया था, लेकिन परिणाम ने सबकुछ स्पष्ट कर दिया। जीत की ये मानी जा रही हैं वजहें …..

इसलिए मिली भाजपा को जीत
– सीएम शिवराज और सिंधिया फैक्टर काम किया। शिव-ज्योति एक्सप्रेस नाम दिया गया।
– भाजपा को लेकर जनता में विश्वास था। उनका मानना था कि सत्ता को प्रतिनिधित्व करेगा विधायक तो क्षेत्र में काम भी होगा।
– पंचायत मंत्री थे तो कुछ प्रोजेक्ट सेंक्शन करवाए, लेकिन शुरू नहीं हुआ। फिर भी जनता ने उनपर विश्वास किया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.