भोपाल

अनलॉक के अगले फेस की तैयारी, बढ़ेंगी छूट

—————- अगले हफ्ते मंत्री समूह करेगा बैठक, सीएम करेंगे निर्णय, तैयार हो रहा अगला रोडमैप—————

भोपालJul 25, 2021 / 09:09 pm

जीतेन्द्र चौरसिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी में


भोपाल। कोरोना का कहर काबू में होने से अब अनलॉक के अगले फेस में प्रदेश में और छूट बढ़ सकती है। अगला अनलॉक फेस एक अगस्त से आना है। इसके चलते इसके रोडमैप को लेकर मंथन शुरू हो गया है। अगले हफ्ते इसके लिए गठित मंत्री समूह की बैठक भी होगी। कोरोना यदि इसी तरह काबू में रहता है, तो अगले फेस में व्यापारिक छूट और बढ़ेगी। साथ ही नाइट कफ्र्यू को पूरी तरह हटाने पर विचार हो रहा है।
——————-
सीएम शिवराज सिंह चौहान के स्तर पर ही समीक्षा के बाद अनलॉक के अगले फेस और उसकी छूट का निर्णय होगा। इसके लिए मंत्री समूह के स्तर पर सिफारिशों की रिपोर्ट दी जाएगी। फिलहाल विभागीय स्तर पर अगले फेस के लिए छूट का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसके तहत छूटों का दायरा बढ़ेगा।
——————–
कोचिंग, कफ्र्यू, क्लब सहित अन्य गतिविधियां-
अगले फेस में कोचिंग को पूरी तरह छूट मिल सकती है। इसके अलावा कफ्र्यू भी हटाने का विचार है। साथ ही वॉटर पार्क और स्वीमिंग पूल अभी बंद रहेंगे, लेकिन क्लब आदि शुरू हो सकते हैं। इसके अलावा सिनेमाघरों में भी छूट का दायरा बढ़ सकता है। राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक रैली और बड़े आयोजन प्रतिबंधित रह सकते हैं, लेकिन छोटे आयोजनों को संख्या की शर्त के साथ छूट मिल सकती है। हालांकि इन पर कोरोना की स्थिति के हिसाब से सीएम स्तर पर निर्णय होगा।
—————-

Home / Bhopal / अनलॉक के अगले फेस की तैयारी, बढ़ेंगी छूट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.