टीकाकरण में अब सेकंड डोज पर फोकस

प्रदेश में गुरुवार को विशेष अभियान
 

<p>Covid-19 Vaccine To Also be Administered In Huda City Centre Metro Station From July 1</p>
भोपाल : प्रदेश में अब टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की कमी के चलते दूसरे डोज पर जोर दिया जा रहा है। गुरुवार को टीकाकरण का विशेष अभियान है, जिसमें दूसरे डोज वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत 1 जुलाई को कोविशील्ड वैक्सीन का पहला और दूसरा दोनों डोज लगेंगे। वहीं, 3 जुलाई को कोवैक्सीन का दूसरा डोज ही लगाया जाएगा। दूसरे डोज के मामले में मध्यप्रदेश अभी पीछे है। प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 3 लाख से ज्यादा डोज लग चुके हैं जिनमें पहला डोज 1 करोड़ 79 लाख लोगों ने लिया है जबकि दोनों डोज लेने वालों की संख्या 23 लाख 93 हजार 800 है। प्रदेश के आठ जिले ऐसे हैँ जहां पर 18 से 44 उम्र वर्ग में दूसरा डोज लेने वाले एक हजार से कम हैं, वहीं 9 जिलों में दूसरा डोज लेने वाले 45 पार उम्र के लोगों की संख्या दस हजार भी नहीं है। प्रदेश के सभी जिलों में कुल टीकाकरण एक लाख के पार जा चुका है। गुरुवार को दस लाख डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इन जिलों में 18-44 उम्र वर्ग के इतने लोगों ने लिया दूसरा डोज:
– आगर – 795
– अलीराजपुर – 910
– अशोकनगर – 956
– बुरहानपुर – 952
– डिंडौरी – 840
– हरदा – 812
– श्योपुर – 773
– उमरिया – 727

इन जिलों में 45 पार उम्र वर्ग के इतने लोगों ने लिया दूसरा डोज:
– आगर – 8287
– अलीराजपुर – 6377
– अनूपपुर – 6797
– डिंडौरी – 5059
– हरदा – 9088
– पन्ना – 8455
– श्योपुर – 8460
– सीधी – 8817
– उमरिया – 5859
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.