MP Corona Update: एक दिन में 390 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 261403, 24 घंटे में 1 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 390 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 261403 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3863 पहुंची है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 390 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 261403 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3863 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 122 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59452 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 933 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 57666 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 853 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 102 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44033 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 42841 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 574 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16627 हो गई है। शहर में अब तक 252 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16255 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 120 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16533 हो चुकी है। जबकि, 230 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16259 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 44 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5537 हो गई है। इनमें से 152 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5343 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 42 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5511 हो गई है। इनमें से 110 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5364 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 37 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5060 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4898 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 58 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4796 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4653 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 61 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4181 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि,4104 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 42 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4160 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4096 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 06 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3902 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3832 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 09 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3757 हो गई है। इनमें से 77 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3596 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 84 केस अब भी एक्टिव हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.