मंत्रालय पहुंचा कोरोना, सेनेटाइज होगा भवन

मंत्रालय कर्मचारी संघ ने जारी बयान में कहा कि यह कर्मचारी 27 मई तक ड्यूटी पर रहा। अवकाश लेकर गृह नगर जबलपुर गया था। कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव और उसके पत्नी, बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

<p>निवेश आकर्षित करने उद्योगपतियों की समिति गठित की एमपी सरकार ने</p>
भोपाल। कोरोना ने राज्य मंत्रालय में दस्तक दे दी है। एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना से मंत्रालय में हड़कम्प मचा है। आनन-फानन में मंत्रालय भवन को सेनेटाइज कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि मंत्रालय के वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पााया गया है। यह सहायक ग्रेड-दो कर्मचारी निर्धारित रोस्टर के तहत मंत्रालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्य करता रहा। वर्तमान में वह जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, आयुक्त और सीएमएचओ से कहा है कि मंत्रालय में पदस्थ जो भी अधिकारी-कर्मचारी इनके संपर्क में आए हों, उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। साथ ही मंत्रालय भवन को सेनेटाइज करने को भी कहा गयाा है।
इधर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने जारी बयान में कहा कि यह कर्मचारी 27 मई तक ड्यूटी पर रहा। अवकाश लेकर गृह नगर जबलपुर गया था। कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव और उसके पत्नी, बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव से मांग की है कि मंत्रालय के तीनों भवनों को सील किया जाए। साथ ही कर्मचारियों से आग्रह किया है कि जो भी उस कर्मचारी के संपर्क में आए हों वे अपना सेम्पल देकर जांच करा लें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.