एमपी में आज से खुलेंगे स्कूल, सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण पर छात्रों को नहीं मिलेगा प्रवेश

बिना वैक्सीनेशन के नहीं आ पाएंगे शिक्षक

<p>ऐसी ही अव्यवस्थाएं प्रदेश के कई जिलों के सरकारी स्कूलों में हैं। </p>

भोपाल. कोरोना संक्रमण से राहत के बीच सोमवार से प्रदेश के स्कूल खुल रहे हैं। 26 जुलाई से 11वीं-12वीं तो 5 अगस्त से 9वीं-10वीं की कक्षाएं भी लगने लगेंगी। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं लगेंगी। इसको लेकर स्कलों ने तैयारियां पूरी कर ली है। स्कूल परिसर और कक्षाओं को सैनेटाइज किया जा रहा है। कक्षा में एक-एक बेंच छोड़कर विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए सैनेटाइजर और साबुन-पानी की व्यवस्था की गई है। किसी भी विद्यार्थी में सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण होने पर उन्हें कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्कूलों के 95 प्रतिशत शिक्षकों का वैक्सीनेशन हो चुका है। स्पष्ट निर्देश हैं कि वैक्सीनेशन नहीं तो शिक्षकों को शाला में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

स्कूलों में यह हुई तैयारी

यहां ऐसी तैयारी

भोपाल: भोपाल जिले में 1700 सरकारी और निजी स्कूल हैं। यहां भी लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है।

इंदौर: बच्चों को अभिभावकों का अनुमति पत्र लाने कहा गया है। यहां 720 स्कूलों में 1 लाख 37 हजार 250 विद्यार्थी हैं। जिले के चारों विकासखंड में 6961 कर्मचारी व शिक्षक हैं। इनमें 345 को पहला और 2782 को दूसरा डोज लगना बाकी है। सहोदय ग्रुप के चेयरमैन यूके झा ने बताया, सोमवार से सभी स्कूलों को खोलना मुश्किल है।
जबलपुर: सोमवार से 250 स्कूलों में नियमित कक्षाएं लग सकती हैं। जिले में 175 शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल हैं। निजी स्कूलों की संख्या 120 से ज्यादा है। करीब 98 प्रतिशत शिक्षकों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
ग्वालियर: 9वीं से 12वीं तक के 139 शासकीय विद्यालय हैं। विद्यार्थियों को अभिभावको का सहमति पत्र लाना होगा। मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिं के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.