MP Corona Update: एक दिन में 332 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 26 लाख 10 हजार के पार, 24 घंटे 3 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 332 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 261013 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3862 पहुंची है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 332 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 261013 हो गई है।

इंदौर अब भी पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 96 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59330 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 933 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 57590 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 807 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 58 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43931 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 42794 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 519 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16616 हो चुकी है। जबकि, 252 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16242 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 122 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16527 हो गई है। शहर में अब तक 230 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16257 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 40 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5535 हो गई है। इनमें से 152 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5337 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 46 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5509 हो गई है। इनमें से 109 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5353 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 47 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5052 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4891 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 57 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4794 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4646 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 66 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4159 हो गई है। इनमें 58 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4094 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 07 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4179 हो गई है। इनमें से 35 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4102 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 42 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3899 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3832 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 06 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3744 हो गई है। इनमें से 77 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3592 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 75 केस अब भी एक्टिव हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.