भाजपा में जश्न: बड़ी बढ़त की तरफ बीजेपी, गृहमंत्री ने कहा- कांग्रेस के दो बुजुर्ग अब दिल्ली जा रहे हैं

शुरुआती रूझान में भाजपा मध्यप्रदेश में बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है।

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। प्रदेश की 28 सीटों में से अभी तक 28 सीटों के रूझान आए हैं। जिसमें भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। भाजपा करीब 20 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, ग्वालियर-चंबल अंचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।
भाजपा में जश्न
वहीं, शुरुआती रूझान के बाद भाजपा में बड़ी बढ़त दिखाई दे रही है। भाजपा में जीत का जश्न शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री गोपाल भार्गव को मिठाई खिलाई।
https://twitter.com/hashtag/MadhyaPradeshBypolls?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
नरोत्तम की कमलनाथ-दिग्विज पर हमला
वहीं, दूसरी तरफ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमला बोला है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा- बीजेपी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जो हार रहे हैं, उनसे पूछिए। हम केवल हासिल करेंगे। मैंने, दिग्विजय सिंह का बयान सुना। अगर वह ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि भाजपा जीत रही है। हम बहुमत प्राप्त कर रहे हैं और दो बुजुर्ग (दिग्विजय सिंह, कमलनाथ) दिल्ली जा रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.